{"_id":"66cdc61bc6ccee3a6609fbbf","slug":"radha-ashtami-2024-date-know-the-time-muhurat-yog-and-importance-in-hindi-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Radha Ashtami 2024 Date: इस शुभ योग में मनाई जाएगी राधा अष्टमी? जानें मुहूर्त, योग और महत्व","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Radha Ashtami 2024 Date: इस शुभ योग में मनाई जाएगी राधा अष्टमी? जानें मुहूर्त, योग और महत्व
Mon, 09 Sep 2024 08:07 AM IST
श्वेता सिंह
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 09 Sep 2024 08:07 AM IST
सार
Radha Ashtami 2024 2 Shubh Yog: इस वर्ष राधा अष्टमी 11 सितंबर, बुधवार को मनाई जाएगी। इस साल राधा अष्टमी के दिन रवि योग बन रहा है। इस विशेष मौके पर भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की विशेष पूजा करने का विधान है।
विज्ञापन
radha ashtami 2024
- फोटो : amar ujala
विस्तार
Radha Ashtami 2024 Date: प्रत्येक वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी का पर्व जोर शोर से मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार राधा रानी का जन्म भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को बरसाने में हुआ था। राधा अष्टमी को राधा जयंती के नाम से भी जानते हैं। इस वर्ष राधा अष्टमी 11 सितंबर, बुधवार को मनाई जाएगी। इस साल राधा अष्टमी के दिन रवि योग बन रहा है। इस विशेष मौके पर भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की विशेष पूजा करने का विधान है। शुभ फल की प्राप्ति के लिए व्रत का संकल्प करने और पूजा करने के बारे में भी बताया गया है। आइए जाने राधा अष्टमी की तिथि, शुभ मुहूर्त और योग के बारे में।
विज्ञापन
विज्ञापन
राधा अष्टमी तिथि
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि आरंभ: 10 सितंबर, मंगलवार, रात्रि 11: 11 मिनट से
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि समाप्त: 11 सितंबर, बुधवार, रात्रि 11:46 मिनट पर
उदयातिथि के आधार पर राधा अष्टमी का पावन पर्व 11 सितंबर को मनाया जाएगा।
राधा अष्टमी 2024 मुहूर्त
राधा अष्टमी के दिन लाडली जी की पूजा का समय: दिन में 11 बजकर 03 मिनट से दोपहर 1 बजकर 32 मिनट तक राधा अष्टमी की पूजा कर सकते हैं।
पूजा की कुल अवधि 2 घंटे 29 मिनट रहेगी।
राधा अष्टमी पर ज्येष्ठा नक्षत्र: प्रातःकाल से लेकर रात 9 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। उसके बाद से मूल नक्षत्र प्रारंभ है। उस दिन ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 04:32 से 05:18 तक है। राधा अष्टमी के दिन कोई अभिजीत मुहूर्त नहीं है।
विज्ञापन
2 शुभ योग में राधा अष्टमी 2024
इस साल राधा अष्टमी के दिन 2 शुभ योग बन रहे हैं। राधा अष्टमी पर प्रीति योग सुबह से लेकर रात 11:55 मिनट तक बन रहा है। उसके बाद से आयुष्मान योग बनेगा। राधा अष्टमी की पूजा प्रीति योग में होगी।
वहीं रवि योग का निर्माण रात में 09:22 मिनट पर होगा और अगले दिन 12 सितंबर को सुबह 6 बजकर 5 मिनट तक रहेगा।