फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Pitru Paksha 2024 Teerth Shradh know How is the salvation of 101 clans

Pitru Paksha 2024: तीर्थ श्राद्ध से होता है 101 कुलों का उद्धार, जानें पवित्र नदियों में कैसे करें तर्पण

Fri, 20 Sep 2024 10:32 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 20 Sep 2024 10:32 AM IST
सार

शास्त्रों में तीर्थ श्राद्ध की बहुत महिमा बताई गई है। कर्मकांडप्रदीप के अनुसार, तीर्थ श्राद्ध से स्वयं के कल्याण के साथ-साथ एक सौ एक कुलों का भी उद्धार होता है।
 

विज्ञापन
Pitru Paksha 2024 Teerth Shradh know How is the salvation of 101 clans
पितृ पक्ष 2024 - फोटो : amar ujala

विस्तार

ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय
विज्ञापन

गंगा आदि पवित्र नदियों में स्नान, दान के साथ पितरों की तृप्ति के लिए तर्पण, श्राद्ध का महत्व वायु पुराण, शंख स्मृति, देवी पुराण, पद्म पुराण, स्मृति रत्नावलि आदि अनेक प्रमाणित ग्रंथों में वर्णित है। पिता के गोत्र के चौबीस, माता के गोत्र के बीस, पत्नी के गोत्र के सोलह, बहन के गोत्र के बारह, पुत्री के गोत्र के ग्यारह, बुआ के गोत्र में दस तथा मौसी के गोत्र में आठ कुल, इस प्रकार एक सौ एक कुलों का तीर्थ श्राद्ध से उद्धार होता है। अन्य स्थलों पर श्राद्ध आदि कार्यों में पितरों का आह्वान करना होता है, परंतु तीर्थ में तो पुत्र आदि के आगमन पर पितृगण श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान आदि ग्रहण करने के लिए स्वत: उपस्थित हो जाते हैं।

धर्मशास्त्रों के अनुसार, जो आज हमारे सामने हैं, कल मृत्यु के बाद पितृ हो जाते हैं। हिंदू धर्म में पितृपक्ष वह समय होता है, जब पितरों की आत्मा की शांति और तृप्ति के लिए विशेष श्राद्ध आदि अनुष्ठान संपन्न किए जाते हैं। इस दौरान पुत्र-पौत्र आदि गंगा आदि तीर्थ क्षेत्रों में जाकर पिंडदान एवं तर्पण करते हैं, जिससे उनके पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है। ‘श्राद्धं वा पितयज्ञ: स्यात्’ यानी पितृयज्ञ का दूसरा नाम ही श्राद्ध है। धर्मशास्त्रों के अनुसार, चंद्रमा की ऊर्ध्व कक्षा में पितृ लोक है, जहां पितर रहते हैं। तैतरीय उपनिषद के अनुसार, पितृ लोक पृथ्वी लोक से आंखों द्वारा नहीं देखा जा सकता। पुण्य बल की ऊर्जा, दान-पुण्य कर्म का फल, श्राद्ध पक्ष में सूक्ष्म अंशों में पितरों को प्राप्त होता है।
विज्ञापन


संगम में तर्पण
  • प्राचीन ग्रंथों के अनुसार, संगम तट पर पितृ तर्पण करते समय व्यक्ति को जलधारा के मध्य में इस तरह खड़ा होना चाहिए कि पवित्र नदियों के जल का स्तर नाभि को छू जाए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • यह संभव न होने पर संगम के किनारे बैठकर तर्पण करें।
  • तर्पण देते समय पितरों का स्मरण अवश्य करना चाहिए।
  • पितरों को अर्पित करने वाले जल में काले तिल, अक्षत, फूल आदि मिलाने चाहिए।
  • फिर तर्पण करने के बाद दाहिने हाथ से संगम का पवित्र जल छूकर आशीर्वाद लें।
  • पितरों के निमित्त अन्न, जल, वस्त्र आदि का दान संगम के अक्षय क्षेत्र में अवश्य करें, ताकि आपको पुण्य फल और पितरों को मुक्ति मिल सके।
  • मान्यता है कि संगम तट पर किए गए धार्मिक अनुष्ठानों से उन आत्माओं को भी शांति मिलती है, जो अनजाने या अधूरे कर्मों के कारण तृप्त नहीं हो पाई हैं।

गंगा जल से पितृ तर्पण
महाभारत में उल्लिखित है कि गंगा जी के पास जाकर उनके जल से देवताओं और पितरों का तर्पण करना चाहिए। मान्यता के अनुसार, गंगा नदी के पवित्र तट पर किए गए श्राद्ध, तर्पण और अन्य पितृ कर्मकांड से पितरों को शांति एवं मुक्ति मिलती है। गंगा को मोक्षदायिनी कहा गया है, इसलिए पितृपक्ष के दौरान गंगा तट पर पूर्वजों के निमित्त अनुष्ठान करने से पितृ तृप्त होते हैं और उनकी आत्मा को मोक्ष मिलता है। पितरों की आत्मा की शांति व्यक्ति के जीवन में शुभता और कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है। देवताओं से पहले पितरों का प्रसन्न होना सुख-समृद्धि के लिए आवश्यक है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed