Paush Purnima 2022 Upay: पौष पूर्णिमा आज, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये 4 आसान उपाय, धन-दौलत में होगा इजाफा
Paush Purnima 2022 Upay: 17 जनवरी को पौष पूर्णिमा है। पूर्णिमा तिथि मां लक्ष्मी को समर्पित होती है और इस तिथि पर मां लक्ष्मी-भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए सत्यनारायण कथा और चंद्रदेव की पूजा करने की परंपरा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Paush Purnima 2022 Upay: हिंदू धर्म में कई ऐसे त्योहार-व्रत आते हैं जिसमें स्नान, दान, तप और जाप करने के विशेष महत्व होता है। इसी में पूर्णिमा तिथि खास तिथि मानी गई है। पंचांग के अनुसार हर माह पूर्णिमा तिथि आती है ऐसे में पौष माह की पूर्णिमा तिथि 17 जनवरी को है, जिसके बाद नया माह माघ आरंभ हो जाएगा। पूर्णिमा तिथि 17 जनवरी 2022 को सुबह 03 बजकर 18 मिनट पर लग जाएगी। इस पौष पूर्णिमा पर सर्वार्थ सिद्धि योग नाम का शुभ योग बन रहा है। माना जाता है सर्वार्थ सिद्धियोग में किया गया शुभ कार्य जरूर सफल होता है। पूर्णिमा तिथि मां लक्ष्मी को समर्पित होती है और इस तिथि पर मां लक्ष्मी-भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए सत्यनारायण कथा और चंद्रदेव की पूजा करने की परंपरा है। पूर्णिमा तिथि पर व्रत,स्नान और दान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष में पूर्णिमा तिथि पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने और धन-दौलत में बढ़ोतरी करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं जिनको अपनाकर जीवन में सुख और समृद्धि को प्राप्त किया जा सकता है।
पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय
1- पौष पूर्णिमा तिथि पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सुबह और शाम के समय देवी लक्ष्मी की आराधना जरूर करें। पूजा में देवी लक्ष्मी को कमल का फूल, कमलगट्टे, मिठाई और खीर का भोग लगाकर महालक्ष्मी स्तुति का पाठ करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपका घर धन-धान्य से परिपूर्ण कर देती हैं।
2- पौष पूर्णिमा की रात को चंद्रमा के दर्शन करने और मां लक्ष्मी पूजा के बाद रात को 11 कौड़ियां लेकर उसे लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें। पूर्णिमा का रात इस उपाय से धन- दौलत और मान सम्मान में वृद्धि होगी।
3- पूर्णिमा तिथि पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। मान्यता है कि इसके पाठ करने से देवी लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होती है।
4- पूर्णिमा तिथि पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के समक्ष घी का अखंड दीपक जलाएं। इस दिन दीपदान करना शुभ माना गया है। भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए इस दिन आसमान के नीचे सांयकाल घरों, मंदिरों, पीपल के वृक्षों तथा तुलसी के पौधों के पास दीप प्रज्वलित करना चाहिए।