फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   New Year Resolution 2022 On the arrival of the new year follow these sutras mentioned in the Mahabharata

New Year Resolution 2022 : नए साल के आगमन पर महाभारत में बताए गए इन सूत्रों को अपनाएं, सफलता आपके कदम चूमेगी

Sat, 01 Jan 2022 03:21 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला
धर्म डेस्क, अमरउजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 01 Jan 2022 03:21 PM IST
सार

New Year Resolution 2022: हर व्यक्ति की तमन्ना होती है कि वो जीवन में सफल हो। जीवन में प्रयास किए बगैर कुछ भी पाना संभव नहीं है।  नववर्ष 2022 के आगमन पर हम आपके लिए कुछ ऐसे सूत्र लेकर आए हैं जो आपको तरक्की प्रदान कर सकते हैं। महाभारत में सफलता प्राप्ति के कुछ सूत्र बताए गए हैं। 

विज्ञापन
New Year Resolution 2022 On the arrival of the new year follow these sutras  mentioned in the Mahabharata
New Year Resolution 2022 - फोटो : istock

विस्तार

New Year Resolution 2022: हर व्यक्ति की तमन्ना होती है कि वो जीवन में सफल हो। जीवन में प्रयास किए बगैर कुछ भी पाना संभव नहीं है।  अगर आप सफल होना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको कड़ी मेहनत भी करनी पड़ेगी। बिना मेहनत के आगे बढ़ना संभव नहीं है। लेकिन सफलता प्राप्ति के लिए आप जो भी रास्ते चुनें वो सही होने चाहिए। हिन्दू धर्म के महग्रन्थ महाभारत में सफलता प्राप्ति के कुछ सूत्र बताए गए हैं। यह सूत्र वर्तमान में भी उतने ही महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं सफलता प्राप्ति के वो कौन से सूत्र हैं जिन्हें अपने जीवन में अपनाकर मनुष्य तरक्की की नई ऊंचाइयां छू सकता है। 
विज्ञापन


परिश्रम - मनुष्य अपने भाग्य का स्वयं विधाता है। जो व्यक्ति अपने जीवन में जितना परिश्रमी रहा है, उसने जितना संघर्ष झेला है जीवन में उसने उतनी ही तरक्की हासिल की है। परिश्रम केवल व्यक्तिगत शक्ति नही है। अक्सर जल्दी सफलता पाने की चाह में व्यक्ति गलत या आसान राह चुन लेता है ऐसे में उसे निराशा ही हाथ लगती है। वास्तव में यदि व्यक्ति दृढ़संकल्प, परिश्रम और पूरी लगन के साथ अपनी मंजिल पर पहुंचना चाहेगा तो उसे जीवन में तरक्की करने से कोई नहीं रोक सकता। 
विज्ञापन


संयम-  मनुष्य का मन एक झूले की तरह है। कभी किसी पर आसक्त हो जाता है तो कभी विरक्त हो जाता है। आध्यात्मिक दृष्टि से संयम आत्मा का गुण है। अक्सर छोटी सफलता भी मन और विचारों को उत्साही बना देती है। लेकिन ऐसा करने से सफलता के रास्ते बंद होने में देर नहीं लगती। इसलिए मनुष्य को सफलता प्राप्ति के दौरान या कोई भी कार्य करते समय थोड़ा संयमित होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मरण शक्ति- मनुष्य को यदि सफलता प्राप्त करनी है तो उसे अपनी स्मृति पर भी काम करना होगा। आप सोच रहे होंगे इसका यहाँ क्या अर्थ है । वास्तव में आप कभी भी तरक्की अकेले प्राप्त नहीं कर सकते। ईश्वर इसके लिए किसी न किसी को जरिया बनाता है। यदि आप अपने जरिए यानि उन लोगों का उपकार और सहयोग भूल जाते हैं तो आपकी ऐसी तरक्की किसी काम की नहीं। इसलिए अपने जीवन में उन लोगों का साथ कभी न छोड़ें और उन्हें हमेशा याद रखें जिन्होंने आपकी बुरे समय में आपकी मदद की है। 


सही-गलत का विचार- किसी भी तरह की सफलता के रास्ते में कई बाधाएं आते ही हैं। ऐसे में आपको अपने विवेक पर ध्यान देना है। एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि  सफलता और तरक्की प्राप्ति के लिए यदि आप कोई भी कदम आगे बढ़ते हैं तो आपको पहले इस बात पर विचार कर लेना चाहिए कि आपके द्वारा बढ़ाया गया कदम सही है या गलत। इसके लिए आपको अधिक से अधिक ज्ञान और अनुभव की आवश्यकता होगी जो आपको परिश्रम करके ही प्राप्त होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed