फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   New Year 2022 To get success chant these three mantras on the arrival of the new year

New Year 2022: नए साल के आगमन पर रोजाना जाप करें ये तीन मंत्र, हर हाल में मिलेगी सफलता

Sat, 01 Jan 2022 03:18 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला
धर्म डेस्क, अमरउजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 01 Jan 2022 03:18 PM IST
सार

New Year 2022: नववर्ष 2022 का आगमन हो चुका है। नव वर्ष के इस शुभ अवसर पर हम आपको बताएंगे कि अगर आपको अपनी जिंदगी में सफलता पानी है तो वो कौन से 3 मंत्र हैं जो आपको सफल बना सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो मंत्र- 

विज्ञापन
New Year 2022 To get success chant these three mantras on the arrival of the new year
New Year 2022 - फोटो : self

विस्तार

नववर्ष 2022 का आगमन हो चुका है। नया साल सभी के जीवन में उत्साहऔर उमंग लेकर आता है। सभी की इच्छा होती है कि नया साल उनके जीवन में तरक्की लेकर आए। आज कल की जीवन शैली कुछ ऐसी हो गई है कि जरा सी असफलता से लोग निराश और हताश हो जाते हैं। अक्सर ऐसा भी होता है कि व्यक्ति कितनी भी मेहनत कर लें लेकिन उसे अपनी मेहनत का सही फल नहीं मिलता है। ऐसे में मनुष्य की हिम्मत जवाब देने लगती है। लेकिन अगर हम सच्चे मन से कोई प्रार्थना करें तो निश्चित रूप से वो पूरी हो जाती है। नव वर्ष के इस शुभ अवसर पर हम आपको बताएंगे कि अगर आपको अपनी जिंदगी में सफलता पानी है तो वो कौन से 3 मंत्र हैं जो आपको सफल बना सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो मंत्र- 

विज्ञापन


सफलता प्राप्ति का पहला मंत्र

गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः । गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः ॥

जीवन में सफलता पाने का ये पहला मंत्र है। इसे हर रोज प्रातः उठकर जपना चाहिए। इस मंत्र के जरिए हम अपने गुरु को नमन करते हैं और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। माना जाता है कि किसी भी इंसान की सफलता के पीछे उनके गुरु का हाथ अवश्य होता है इसलिए ईश्वर से भी पहला अधिकार गुरु का होता है। यदि आप अपने जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो सुबह उठकर सबसे पहले इस मंत्र का जाप करें। आपको अपने जीवन में बदलाव जरूर देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन


सफलता प्राप्ति का दूसरा मंत्र

ऊं कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती। करमूले च गोविंद: प्रभाते कुरुदर्शनम्।।

पहले मंत्र के जाप के बाद पर उपरोक्त मंत्र का जाप प्रातः ही बिस्तर पर बैठकर करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करते समय अपने दोनों हाथों को खोलें और उन्हें देखें। यदि आप नए साल से इस मंत्र का जाप आरंभ करते हैं वो भी नियमित रूप से तो आपके सभी रुके हुए कार्य बनने लगेंगे। शास्त्रों के मुताबिक इस मंत्र से सुख-शांति की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मंत्र का लगातार जाप करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आपको देखने को जरूर मिलेगा। 

सफलता प्राप्ति का तीसरा मंत्र

मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः। मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥

यदि आपके कार्यों में रुकावट आ रही है, आपके हाथ में आता हुआ काम दूर जा रहा है तो ऐसे में आपको अन्य मंत्रों के साथ उपरोक्त मंत्र का भी जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। आपके रुके हुए कार्य बनने लगते हैं। नए साल के आगमन पर यदि आप नियमित तौर पर इस मंत्र का जाप शुरू करेंगे तो आपको बदलाव अवश्य महसूस होगा और नए साल में सफलता आपके कदम अवश्य चूमेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed