नए साल का आगमन बुधवार से, ऐसे करे शुरुआत, गणपति देंगे साल भर साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल 2020 की शुरुआत बुधवार के दिन से हो रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुधवार का दिन प्रथम पूजनीय देव गणपति महाराज का होता है। इस दिन गणपति जी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। आइए, आज हम आपको बताते हैं कैसे करें नए साल की शुरुआत।
- गणपति जी को स्नान करवाएं नए साल की सुबह बुधवार के दिन स्नान करने के बाद मंदिर में दीपक जलाएं और गणपति जी को स्नान करवाएं। आप घर के मंदिर में स्थापित सभी देवी देवताओं की प्रतिमाओं को स्नान करवा सकते हैं।
- गणपति जी की आरती इस दिन की शुरुआत गणपति जी की आरती से करें।
- गणपति महाराज की आरती
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।
एकदंत, दयावन्त, चार भुजाधारी,
माथे सिन्दूर सोहे, मूस की सवारी।
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया,
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया।
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।
हार चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा,
लड्डुअन का भोग लगे, सन्त करें सेवा।। ..
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।
दीनन की लाज रखो, शंभु सुतवारी ।
कामना को पूर्ण करो जाओ बलिहारी।
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।
- हनुमान चालीसा का करें पाठ नए साल की सुबह हनुमान चालीसा का पाठ भी अवश्य करें और प्रयास करें की रोज सुबह शाम हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान चालीसा का पाठ करने से सभी संकट कट जाते हैं और हनुमान जी सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं।
- गणेश जी को लगाएं मोदक का भोग इस दिन गणेश जी को मोदक और लडुओं का भोग लगाएं। प्रसन्न होने पर गणेश जी सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं।