फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   navratri 2020 Chant these mantras of Goddess Durga according to the zodiac

Navratri 2020: राशि के अनुसार करें इन मंत्रों से मां की आराधना, कार्यों में मिलेगी सफलता

Sun, 11 Oct 2020 07:20 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sun, 11 Oct 2020 07:20 AM IST
विज्ञापन
navratri 2020 Chant these mantras of Goddess Durga according to the zodiac
नवरात्रि 2020
शारदीय नवरात्रि 17 अक्तूबर से आरंभ जाएंगी। घर-घर में मां का स्थान लगाया जाएगा। नवरात्रि के दिन भक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। नवरात्रि में हर तरफ के वातावरण  में एक सकारात्मकता आ जाती है। भक्त यह पर्व बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। नवरात्रि में मां के नौ स्वरुपों शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कूष्मांडा, स्कंद माता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री को पूजा जाता है। इस समय भक्त मां की कृपा पाने के लिए हर तरह से उनको मनाना चाहते हैं। मां को प्रसन्न करने के लिए भक्त विधि-विधान से पूजन और व्रत करते हैं। सनातन धर्म में देवी-देवताओं की पूजा में मंत्रो के जाप का बहुत महत्व बताया गया है। नवरात्रि में भी आप माता के मंत्रो से उनकी आराधना करके उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। ज्योतिष में 12 राशियां बताई गई है जिनके अनुसार किसी कार्य में सफलता पाने के लिए भी आप घर से निकलते समय भी इन मंत्रो का जाप कर सकते हैं।
विज्ञापन

 

navratri 2020 Chant these mantras of Goddess Durga according to the zodiac
नवरात्रि 2020 - फोटो : social media

(मेष राशि:  चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों को मां मंगला काली की आराधना करनी चाहिए और इन में से किसी एक मंत्र का जाप करना चाहिए।
ॐ मंगला देवी नम:।।

(वृष: ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि के जातकों को लिए मां कात्यायनी को प्रसन्न करने के लिए उनके नाम मंत्र का जाप करना चाहिए।
ॐ कात्यायनी नम:।।

(मिथुन: का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
नवरात्रि में मां को प्रसन्न करने के लिए मिथुन राशि के जातकों को मां दुर्गा का ध्यान करते हुए इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
ॐ दुर्गाये नम:।।

(कर्क: ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों को शक्ति मां शिवाधात्री का ध्यान करते हुए शिव जी को पंचाक्षर मंत्र का जाप करना चाहिए। लेकिन मां की आरधना करने के कारण इस मंत्र का जाप इस तरह से करें।
ॐ शिवाय नम:।।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

(सिंह: मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
नवरात्रि में मां को प्रसन्न करने के लिए सिंह राशि को लोग मां भद्रकाली की आराधना करते हुए इस मंत्र का जाप करें।
ॐ कालरूपिन्ये नम:।।


(कन्या: ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि को जातक मां की कृपा पाने के लिए इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।
ॐ अम्बे नम:

(तुला: रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
मां आदिशक्ति की कृपा दृष्टि पाने के लिए तुला राशि के जातको को इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
ॐ दुर्गादेव्यै नम:।।

(वृश्चिक: तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों को मां को प्रसन्न करने के लिए मां अंबिका का ध्यान लगाते हुए उनके इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
ॐ अम्बिके नम:।।

 
विज्ञापन

(धनु:ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
नवरात्रि में धनु राशि को जातको को दुर्गा मां का ध्यान लगाते हुआ उनके इस मंत्र की आराधना करनी चाहिए।
ॐ दुर्गाय नमः।।

(मकर: भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर के जातको को मां की कृपा पाने के लिए शक्ति स्वरुपा मां का ध्यान करते हुए श्रद्धापूर्वक इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
ॐ दैत्य-मर्दिनी नम:।।

(कुंभ: गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातको को चामुण्डा माता का ध्यान करते हुए श्रद्धा के साथ इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
ॐ चामुण्डायै नम:।।

(मीन: दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों को मां को इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
ॐ तुलजा देव्यै नम:।।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed