फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Mohini Ekadashi 2026 Date Know Rituals and What to Do on Auspicious Ekadashi Day

Mohini Ekadashi 2026: मोहिनी एकादशी पर सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिए क्या करें और क्या न करें

Sun, 26 Apr 2026 04:29 PM IST
Vinod Shukla धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Sun, 26 Apr 2026 04:29 PM IST
सार

Mohini Ekadashi 2026: मोहिनी एकादशी पर भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण करके देवताओं का अमृतपान करवाया था। इस एकादशी पर शास्त्रों में कुछ करने और न करने का महत्व बताया गया है। 

विज्ञापन
Mohini Ekadashi 2026 Date Know Rituals and What to Do on Auspicious Ekadashi Day
मोहिनी एकादशी का महत्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mohini Ekadashi 2026: सोमवार, 27 अप्रैल को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की मोहिनी एकादशी है। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है। इसमें भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा-अर्चना करने का महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मोहिनी एकादशी भगवान विष्णु ने समुद्र मंथन के दौरान मोहिनी रूप धारण करते हुए देवताओं को अमृतपान करवाया था, जिस कारण से इसका विशेष महत्व है। जो भी भक्त इस व्रत को रखता है उसके सभी तरह के पाप नष्ट हो जाते हैं वैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं मोहिनी एकादशी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या करें और क्या नहीं। 

विज्ञापन


मोहिनी एकादशी पर जरूर करें काम

सूर्यदेव की पूजा और अर्घ्य दें
मोहिनी एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करके व्रत रखने का संकल्प रहें। फिर सूर्योदय के समय सूर्यदेव को जल अर्पित करें। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। 
विज्ञापन


Vat Amavasya Vrat: कब रखा जाएगा वट अमावस्या व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भगवान विष्णु की पूजा करें
एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा-आराधना और जप-तप करने का महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु को पंचामृत से स्नान करवाएं और पीले वस्त्र पहनाकर चंदन और पीले फूल अर्पित करें। अंत में कथा, आरती, मंत्रों का जाप करें। जिसमें  'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' का जप और विष्णुसहत्रनाम का पाठ करना फलदायी होता है।

एकादशी पर दान करें
एकादशी पर दान करने का खास महत्व होता है। मोहिनी एकादशी पर जरूतमंदों को जल से भरा घड़ा, फल, मिठाई और शर्बत का दान करें। 

Mohini Ekadashi 2026: मोहिनी एकादशी कल, सुख-समृद्धि और धन लाभ के लिए करें इन चीजों का दान

 दीपदान का महत्व
शास्त्रों में दीपदान का विशेष महत्व होता है। एकादशी पर दीपदान करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं। इस दिन मंदिर, पवित्र नदी, तुलसी या पीपल के वृक्ष के नीचे दीपदान करना बहुत पुण्यदायी माना गया है।

Brahma Muhurat: ब्रह्म मुहूर्त को क्यों कहा जाता है दिन का सबसे शक्तिशाली समय? जानें इस समय क्या करना चाहिए

मोहिनी एकादशी पर क्या न करें
- मोहिनी एकादशी पर किसी को बुरी और कडवी बातें करने से बचें।
- एकादशी के दिन पहले और एक दिन बाद किसी भी तरह के तामसिक चीजों को ग्रहण करने से बचें। 
- एकादशी के दिन चावल खाना वर्जित माना जाता है। ऐसे में जो लोग एकादशी का व्रत नहीं रखते है उनको भी चावल खाने से बचना चाहिए। 
- एकादशी पर घर में लड़ाई-झगड़े से बचें और किसी भी तरह के वाद-विवाद को जन्म न दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed