फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Mercury Transit in Capricorn 2021 remedies for mercury in hindi

बुधदेव का राशि परिवर्तन आज, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए करें ये आसान उपाय

Tue, 05 Jan 2021 09:19 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 05 Jan 2021 09:19 AM IST
विज्ञापन
Mercury Transit in Capricorn 2021 remedies for mercury in hindi
बुध ग्रह की शांति के उपाय - फोटो : social media

Mercury Transit 2021: बुध देव आज मंगलवार को धनु राशि से मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। इसके बाद बुध मकर राशि में अगली 25 जनवरी 2021 तक रहेंगे और फिर ये मकर से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के इस गोचर का सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। बुध ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह की शांति के उपाय बताए गए हैं। ये उपाय बेहद सरल और कारगर माने जाते हैं।

विज्ञापन

Mercury Transit in Capricorn 2021 remedies for mercury in hindi
बुध ग्रह को मजबूत करने के आसान उपाय - फोटो : सोशल मीडिया

बुध ग्रह को मजबूत करने के आसान उपाय

  • बुध को मजबूत करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं।
  • बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करें।
  • बुध को मजबूत बनाने के लिए एक हरें रंग के कपड़े में मूंग बाधंकर पोटली बनाएं और उसे बहते जल में प्रवाहित कर दें। 
  • बुधवार के दिन गणेश भगवान की पूजा करें और उन्हें लड्डू का भोग लगाएं, दूर्वा की गांठ चढ़ाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Mercury Transit in Capricorn 2021 remedies for mercury in hindi
बुध ग्रह की शांति के उपाय - फोटो : social media

बुध को मजबूत बनाने के लिए दान
बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र, कांसा, घी, खांड आदि का दान करना चाहिए। इसके अलावा किसी बुधवार के दिन किन्नर को हरे रंग के वस्त्र दान करें और आशीर्वाद लें साथ ही सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा भी दें। 

विज्ञापन

Mercury Transit in Capricorn 2021 remedies for mercury in hindi
बुध देव की कृपा पाने के लिए भगवान गणेश का ध्यान करें और बुधदेव का पूजन करें - फोटो : अमर उजाला

बुधवार के व्रत की विधि

  • किसी ज्योतिष से पूछकर शुक्ल पक्ष के बुधवार या फिर विशाखा नक्षत्र वाले बुधवार से व्रत का प्रारंभ करना चाहिए। 
  • आप संकल्प के अनुसार 7 व्रत कर सकते हैं आप चाहें तो इससे ज्यादा 21 या 45 व्रत भी कर सकते हैं। 
  • बुधवार के दिन प्रातः जल्दी उठें और स्नानादि करके हो सके तो हरे रंग के वस्त्र धारण करें।
  • भगवान गणेश का ध्यान करें और बुधदेव का पूजन करें। 
  • प्रसाद में चढ़ाने के लिए मूंग का हलवा, पंजीरी या मूंग के लड्डू बनाएं। 
  • शाम के समय फिर से पूजन करें और तत्पश्चात प्रसाद ग्रहण करके व्रत का पारण करें।
  • पारण करने के लिए बनाए गए भोजन में नमक और घी का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed