फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Mercury Transit 2021 trigraha sanyoga form in Capricorn these 5 signs get benefit

Mercury Transit 2021: मकर राशि में बना त्रिग्रही संयोग, इन पांच राशियों को होगा फायदा

Tue, 05 Jan 2021 01:47 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 05 Jan 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
Mercury Transit 2021 trigraha sanyoga form in Capricorn these 5 signs get benefit
बुध का मकर राशि में गोचर 2021 - फोटो : Rohit Jha

Mercury Transit 2021: बुध देव आज मंगलवार को धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि में बुध देव 25 जनवरी 2021 तक रहेंगे और फिर ये मकर से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के इस गोचर से मकर राशि में त्रिग्रही योग बना है। दरअसल बुध एक तटस्थ ग्रह है जिस भी ग्रह के साथ युति करता है उसी ग्रह के अनुसार फल देता है। मकर राशि में शनि और गुरु पहले से ही विराजमान हैं। मकर राशि में त्रिग्रही योग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन चार राशि के जातकों को बेहद ही शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

विज्ञापन

Mercury Transit 2021 trigraha sanyoga form in Capricorn these 5 signs get benefit
राशि

वृष राशि के जातकों की धन और संतान संबंधी चिंताएं होंगी दूर
उधार दिया हुआ अथवा अटका हुआ धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। महिला वर्ग किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगी। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छी सफलता प्राप्ति के संकेत। मान-सम्मान की वृद्धि होगी संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योह हैं। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mercury Transit 2021 trigraha sanyoga form in Capricorn these 5 signs get benefit
राशि
कर्क राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में आएगी मधुरता

व्यापारियों के लिए दिन अनुकूल होगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा विलंब हो सकता है, किंतु दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। व्यर्थ विवाद से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। महिला वर्ग के लिए समय अपेक्षाकृत अनुकूल रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना सफल रहेगा।

विज्ञापन

Mercury Transit 2021 trigraha sanyoga form in Capricorn these 5 signs get benefit
राशि
कन्या राशिवालों को मिलेंगे अप्रत्याशित परिणाम

इस अवधि में अप्रत्याशित परिणाम मिलेंगे। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय बेहतरीन रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सरकारी कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन करने की दृष्टि से भी यह गोचर अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह करने का निर्णय ले सकते हैं।

Mercury Transit 2021 trigraha sanyoga form in Capricorn these 5 signs get benefit
राशि
वृश्चिक राशि वालों के साहस और पराक्रम में होगी वृद्धि

बुध के गोचर से आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। व्यापारियों के लिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। आय के साधन बढ़ेंगे दिया हुआ धन भी वापस मिलने की उम्मीद। परिवार के बड़े सदस्यों से विवाद बढ़ने न दें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित कार्यों का भी निपटारा होगा।

Mercury Transit 2021 trigraha sanyoga form in Capricorn these 5 signs get benefit
राशि
मकर राशि राशि वालों के कार्य-व्यापार में होगी वृद्धि

बुध का आपकी राशि में आने से कार्य-व्यापार में उन्नति होगी। आपके द्वारा किए गए कार्यों और लिए गए फैसलों की सराहना भी होगी। जो भी चाहेंगे जैसा चाहेंगे सफलता अर्जित करेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में गहरी रूचि रहेगी और दान-पुण्य भी करेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया आवेदन भी सफल रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed