{"_id":"5dee0df18ebc3e1baa5c0711","slug":"mehandipur-balaji-temple-mystery","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ भूत-प्रेत ही नहीं, सभी तरह के संकट काटते हैं श्री बालाजी महाराज","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
सिर्फ भूत-प्रेत ही नहीं, सभी तरह के संकट काटते हैं श्री बालाजी महाराज
Mon, 09 Dec 2019 11:43 PM IST
योगेश जोशी
योगेश जोशी, धर्म डेस्क, अमर उजाला
योगेश जोशी, धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
कहीं लोगों का यह मानना हैं की मेहंदीपुर केवल उन्हीं लोगों को जाना चाहिए जो भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित हो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के दौसा जिले में मेहंदीपुर नामक एक पावन स्थान है। इस स्थान पर हनुमान जी अपने बाल रूप में विराजमान हैं। मेहंदीपुर बालाजी में हनुमान जी प्रधान देव हैं और श्री भैरव बाबा और श्री प्रेतराज सरकार बालाजी महाराज के सहायक देव हैं। बालाजी महाराज के दरबार के ठीक सामने ही श्री राम जी और माता सीता का भव्य मंदिर है। ऐसा माना जाता है कि श्री बालाजी महाराज सदैव प्रभु श्री राम और माता सीता के दर्शन करते रहते हैं।
विज्ञापन
- मेहंदीपुर बालाजी आने वाले भक्तों की संख्या काफी रहती है। भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित व्यक्ति इधर आने से ही ठीक हो जाता है। हनुमान चालीसा में इस बात का वर्णन भी है भूत- प्रेत निकट नहीं आवें, महावीर जब नाम सुनाएं। जहां हनुमान जी होते हैं वहां पर भूत-प्रेत नहीं आते हैं। मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन मात्र से सभी तरह के संकट कट जाते हैं।
- सभी तरह के संकट काटते हैं श्री बालाजी महाराज लोगों का यह मानना है कि मेहंदीपुर केवल उन्हीं लोगों को जाना चाहिए जो भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित हो। परंतु ऐसा नहीं है, मेहंदीपुर में कोई भी आ सकता है और श्री बालाजी महाराज के दर्शन कर सकता है। यहां पर भूत- प्रेत बाधाओं से तो छुटकारा मिलता ही मिलता है, उसके साथ ही सभी तरह की परेशानियों से भी आराम मिलता है। इसलिए ये न सोचें की केवल भूत- प्रेत से पीड़ित व्यक्ति की यहां जाते हैं। कोई भी व्यक्ति श्री बालाजी महाराज के इस पावन धाम में आ सकता है और श्री बालाजी महाराज से प्रार्थना कर सकता है।
- मेहंदीपुर जाएं और करें बालाजी महाराज के दर्शन मेहंदीपुर बालाजी में आप बालाजी महाराज को किसी भी कार्य के लिए अर्जी या दरखास्त लगा सकते हैं। यहां पर हर व्यक्ति की सुनवाई होती है। इस दरबार का चमत्कार ही कुछ ऐसा है की यहां आने वालों की झोलियां भर देते हैं श्री बालाजी महाराज।
- सभी देवों के करें दर्शन मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के बाद श्री भैरव बाबा, प्रेतराज सरकार और दीवान सरकार के दर्शन अवश्य करें। बालाजी मंदिर के ठीक सामने ही श्री राम और माता सीता का भव्य मंदिर हैं, वहां भी दर्शन अवश्य करें। मेहंदीपुर दरबार से ही कुछ दूर पर समाधि वाले बाबा का मंदिर हैं, वहां जाकर समाधि वाले बाबा के दर्शन कर मंदिर परिकर्मा अवश्य करें।
- सुबह शाम की आरती के बाद मिलते हैं पवित्र जल के छीटें मेहंदीपुर बालाजी में बालाजी महाराज की प्रतिमा स्वयंभू है। बालाजी महाराज के सीने से लगातार जल की एक धारा बहती रहती है। यह जल की धारा चोला चढ़ने के बाद भी लगातार बहती रहती है। रोजाना सुबह और शाम की आरती के बाद इसी पवित्र जल के छीटें दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन