फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   mahavir jayanti celebration 2019 know facts about prince vardhman to become mahavir swami

महावीर जयंती विशेष : राजकुमार वर्धमान कैसे बन गए भगवान महावीर, जानिए सबकुछ

Wed, 17 Apr 2019 11:33 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 17 Apr 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
mahavir jayanti celebration 2019 know facts about prince vardhman to become mahavir swami
महावीर जयंती 2019
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर भगवान महावीर की जन्म हुआ था। इसकी खुशी में जैन धर्म के लोग इस दिन महावीर जयंती के रूप में उत्सव मनाते है। 17 अप्रैल को महावीर जयंती मनाई जा रही है। महावीर जयंती के मौके पर देश के तमाम जैन मंदिरों में शोभा यात्राएं निकाली जाती है। एक राजपरिवार में पैदा हुए एक राजकुमार कैसे सारे ऐशो-आराम और वैभव को बहुत ही कम उम्र में त्यागकर संयासी का जीवन व्यतीत करने लगा। इस महावीर जयंती के अवसर आइए जानते हैं भगवान महावीर के जीवन से जुड़ी कई बातें....  
विज्ञापन


- भगवान महावीर का जन्म ईसा से 540 वर्ष पहले बिहार के वैशाली के गांव कुंडग्राम में क्षत्रिय कुल था। इनके पिता का नाम सिद्धार्थ और माता का नाम त्रिशला था।
विज्ञापन


- भगवान महावीर के जन्म एक विशेष नक्षत्र और शुभ योग में होने राज्य में खुशहाली और उन्नति हुई थी जिसके कारण से उनका नाम वर्धमान रखा गया।

- स्वामी महावीर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे। बहुत की कम उम्र में उन्होंने माया-मोह को त्यागकर सत्य की खोज में निकल पड़े। 

- 12 साल की कठिन तपस्या करने के बाद भगवान महावीर को ज्ञान प्राप्त हुआ था। 

-  12 साल की तपस्या में सिर्फ 349 बार ही भोजन किया। 

- भगवान महावीर ने ज्ञान की प्राप्ति के बाद लोगो को सत्य और अहिंसा का पाठ पढाया था।

- भगवान महावीर ने जैन धर्म को पांच सिद्धांत दिए थे- सत्य , अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह और ब्रहम्चर्य का पालन।

- भगवान महावीर ने 72 साल की आयु में मोक्ष प्राप्त किया था।

-  पहला उपदेश को सुनने के लिए देवी-देवता जुटे थे, लेकिन महावीर 66 दिनों तक मौन रहे। क्योंकि उनका उपदेश सुनने के लिए कोई योग्य श्रोता सभा में नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed