फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Magh Purnima 2024 Donate these things on Magh Purnima remedies to please goddess laxmi

Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान, मिलेगा कई गुना पुण्य फल

Thu, 22 Feb 2024 07:30 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 22 Feb 2024 07:30 AM IST
सार

Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष तौर पर आराधना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन जो भी जातक सच्चे मन से उपासना करता है, उसके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता बनी रहती है।

विज्ञापन
Magh Purnima 2024 Donate these things on Magh Purnima remedies  to please goddess laxmi
माघ पूर्णिमा के दिन इन चीजों का करें दान - फोटो : iStock

विस्तार

Magh Purnima 2024: इस साल 24 फरवरी 2024 को माघ पूर्णिमा है। हिन्दू धर्म में माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। माघ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष तौर पर आराधना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन जो भी जातक सच्चे मन से उपासना करता है, उसके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता बनी रहती है। साथ ही मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान एवं दान पुण्य करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन कुछ चीजों का दान करने से सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होती है। आइए जानते हैं माघ पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करना शुभ फलदायी होता है... 

विज्ञापन


Magh Purnima 2024: कब है माघ पूर्णिमा? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और स्नान-दान का महत्व 
विज्ञापन


माघ पूर्णिमा के दिन करें इन चीजों का दान

  • माघ पूर्णिमा के दिन श्रद्धा अनुसार गरीबों को गर्म कपड़ों और गुड़ का दान करें। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन का लाभ मिलता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इस दिन आप अपने सामर्थ्य के अनुसार किसी मंदिर में या गरीबों को अन्न का दान करें।  
  • माघ पूर्णिमा के दिन आप दक्षिणा का दान भी कर सकते हैं। इसका शुभ फल इंसान को कई गुना होकर वापस मिलता है।
  • इस दिन प्रात: भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद कन्याओं को खीर खिलाना शुभ माना जाता है।


माघ पूर्णिमा पर करें ये उपाय

  • मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए माघ पूर्णिमा की सुबह स्नान कर तुलसी को भोग, दीपक और जल अवश्य चढ़ाएं।
  • पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय चंद्रमा को कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर "ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमसे नम:" या " ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:. " मंत्र का जाप करते हुए अर्घ्य दें। इससे चंद्रमा को मजबूती मिलती है।  
  • धन प्राप्ति के लिए माघ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर 11 कौड़ियां चढ़ाकर उन पर हल्दी से तिलक करें। 
  •  साथ ही इस दिन सुबह स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ पर कुछ मीठा चढ़ाकर जल अर्पित करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed