Magh Purnima 2023: आज माघ पूर्णिमा पर भूल से भी न करें ये कार्य, रुष्ट हो सकते हैं लक्ष्मी-नारायण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Magh Purnima 2023: आज यानी 05 फरवरी को माघ पूर्णिमा है। वैसे तो हर महीने की पूर्णिमा पूजा-पाठ के दृष्टिकोण से खास मानी जाती है, लेकिन माघ मास की पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का बहुत महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन देवतागण पृथ्वी लोक पर भ्रमण करने के लिए आते हैं। ऐसे में इस दिन गंगा स्नान और दान करने से देवगण प्रसन्न होते हैं। लेकिन शास्त्रों में कुछ ऐसे कार्य बताए गए हैं जिन्हें माघ पूर्णिमा के दिन नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इन कार्यों को करने से जीवन में दरिद्रता आ सकती है। चलिए जानते हैं कौन से वे कार्य हैं...
Magh Purnima 2023: माघ पूर्णिमा आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
माघ पूर्णिमा पर न करें ये कार्य
इन पेड़ों को न पहुंचाएं कोई नुकसान
माघ पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु से जुड़े पौधों जैसे- पीपल, हरऋंगार, आंवला, केला और तुलसी को किसी भी तरह से हानि न पहुंचाएं और न ही उनके पत्ते तोड़ें। ये सभी पेड़ मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को बेहद प्रिय हैं। ऐसे में इन्हें नुकसान पहुंचाने से लक्ष्मी-नारायण अप्रसन्न हो सकते हैं।
गाय को न पहुंचाएं नुकसान
हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना जाता है। कहा जाता है कि गोवंश की सेवा करने से शुभ लाभ की प्राप्ति होती है। इसलिए मान्यता है कि माघ पूर्णिमा समेत किसी भी दिन गायों को न तो कभी दुत्कारना चाहिए और न ही मारना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में कष्ट भोगने पड़ जाते हैं।
दिन में न सोएं
इस दिन देर तक सोना या दिन में कभी भी सोना गलत माना जाता है। माघ पूर्णिमा के दिन जल्दी जल्दी उठकर स्नान करें और भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का ध्यान लगाएं। सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें और जरूरतमंदों को दान दें।
करें ये काम
माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए संभव हो तो इस दिन गंगा स्नान जरूर करें। वहीं यदि आप गंगा स्नान करने नहीं जा सकते तो घर पर ही बाल्टी में पानी भरकर उसमें गंगाजल की बूंदे मिलाकर स्नान कर लें।