फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Magh maas 2020 look important vrat and festivals here

Magh 2020: हिन्दू पंचांग का माघ माह आज से प्रारंभ, इस महीने पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत एवं त्योहार

Sat, 11 Jan 2020 08:56 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 11 Jan 2020 08:56 AM IST
विज्ञापन
Magh maas 2020 look important vrat and festivals here
माघ माह 2020 के प्रमुख व्रत और त्योहार

11 जनवरी से हिन्दू पंचांग का माघ माह शुरु हो रहा है। यह पंचांग का ग्यारहवां महीना है। धार्मिक रूप से इस महीने कई प्रमुख व्रत एवं त्योहार पड़ते हैं। जहां माघ महीने की शुरुआत में पुनवर्सु नक्षत्र से होगी। वहीं इसका अंत 9 फरवरी को माघ पूर्णिमा के दिन अश्लेषा नक्षत्र में होगा। आइए जानते हैं इस माह के प्रमुख व्रत एवं त्योहार..

विज्ञापन


13 सोमवार, संकष्टी चतुर्थी
13 जनवरी 2020 को संकष्टी चतुर्थी है। यह हिन्दू धर्म का एक प्रसिद्ध त्यौहार है। किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। भगवान गणेश को अन्य सभी देवी-देवतों में प्रथम पूजनीय माना गया है।
विज्ञापन


14 मंगलवार, लोहड़ी
14 जनवरी 2020 को लोहड़ी पर्व है। लोहड़ी उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध त्योहार है। यह मकर संक्रान्ति के एक दिन पहले मनाया जाता है। मकर संक्रान्ति की पूर्वसंध्या पर इस त्यौहार का उल्लास रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 बुधवार, पोंगल
15 जनवरी 2020 को पोंगल पर्व है। जब सूर्य देव उत्तरायण होते हैं तो मकर संक्रांति पर्व मनाया जाता है ठीक उसी प्रकार तमिलनाडु में पोंगल का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है।

15 बुधवार, मकर संक्रांति
15 जनवरी 2020 को मकर संक्रांति पर्व है। भारत के विभिन्न इलाकों में इस त्यौहार को स्थानीय मान्यताओं के अनुसार मनाया जाता है। इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है, जबकि उत्तरी गोलार्ध सूर्य की ओर मुड़ जाता है। 

20 सोमवार, षटतिला एकादशी
20 जनवरी 2020 को षटतिला एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है। कुछ लोग बैकुण्ठ रूप में भी भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। षटतिला एकादशी पर तिल का विशेष महत्व बताया गया है।

22 बुधवार, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
22 जनवरी 2020 प्रदोष व्रत है। यह व्रत माता पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है। पुराणों के अनुसार इस व्रत को करने से बेहतर स्वास्थ और लम्बी आयु की प्राप्ति होती है। 

23 गुरुवार, मासिक शिवरात्रि
23 जनवरी 2020 को मासिक शिवरात्रि है। हिन्दू धर्म में मासिक शिवरात्रि और महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, प्रत्येक महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है।

24 शुक्रवार, माघ अमावस्या
24 जनवरी 2020 को माघ अमावस्या है। माघ माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या को माघ अमावस्या या मौनी अमावस्या कहते हैं। इस दिन मनुष्य को मौन रहना चाहिए और गंगा में डुबकी लगानी चाहिए। 

26 रविवार, गणतंत्र दिवस
प्रतिवर्ष 26 जनवरी को भारत अपना गणतंत्र दिवस मनाता है। 26 जनवरी 1950 के दिन भारत में भारतीय संविधान लागू हुआ था।

29 बुधवार, बसंत पंचमी
29 जनवरी 2020 को बसंत पंचमी है। यह पर्व माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। आज ही के दिन से भारत में वसंत ऋतु का आरम्भ होता है। इस दिन सरस्वती पूजा भी की जाती है।

01 फरवरी, रथ सप्तमी
सप्तमी तिथि भगवान सूर्य को समर्पित है, सूर्य को सात सफेद घोड़ों वाले रथ पर विराजमान माना गया है। माघ महीने में शुक्ल पक्ष सप्तमी को रथ सप्तमी या माघ सप्तमी के रूप में जाना जाता है।


02, फरवरी, भीष्म अष्टमी
भीष्म अष्टमी एक हिंदू त्योहार है जो महान भारतीय महाकाव्य महाभारत के भीष्म को समर्पित है। 

05 फरवरी, जया एकादशी
माघ मास की शुक्ल एकादशी को जया एकादशी कहा जाता है। जया एकादशी को भगवान विष्णु की आराधना की जाती है और उपवास किया जाता है।

07 फरवरी, प्रदोष व्रत
यह व्रत माता पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है। पुराणों के अनुसार इस व्रत को करने से बेहतर स्वास्थ और लम्बी आयु की प्राप्ति होती है।

09 फरवरी, माघ पूर्णिमा
हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ माह में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा कहते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस तिथि पर स्नान, दान और जप को बहुत पुण्य फलदायी बताया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed