फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Krishna Janmashtami 2024 different colour importance red blue or green in hindi disprj

Krishna Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर किस रंग के कपड़े पहनकर करें भगवान श्रीकृष्ण की पूजा, जानें महत्व

Sun, 25 Aug 2024 07:19 AM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 25 Aug 2024 07:19 AM IST
सार

जन्माष्टमी के दिन अलग अलग रंग के कपड़ों का अलग महत्व होता है। कुछ रंगों के कपड़ों को पहनना बहुत शुभ माना जाता है। कुछ रंग तो भगवान श्री कृष्ण को बेहद प्रिय हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2024 different colour importance red blue or green in hindi disprj
कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी - फोटो : instagram

विस्तार

Krishna Janmashtami 2024: हिंदू धर्म में जन्माष्टमी का त्योहार बेहद खास माना जाता है। हर साल रक्षाबंधन के आठवें दिन जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष 26 अगस्त और 27 अगस्त 2024 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और रात में 12 बजे कान्हा के जन्म के बाद उनकी पूजा करके व्रत का पारण करते हैं। इस जन्माष्टमी के दिन अलग अलग रंग के कपड़ों का अलग महत्व होता है। कुछ रंगों के कपड़ों को पहनना बहुत शुभ माना जाता है। कुछ रंग तो भगवान श्री कृष्ण को बेहद प्रिय हैं और इन रंगों को पहनने से व्यक्ति को मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति की प्राप्ति होती है। वैसे तो त्योहार के दिन किसी भी हल्के रंग के कपड़ों को पहनना शुभ माना जाता है, मगर कुछ रंगों का चयन आपकी किस्मत को चमका सकती है। इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप भगवान श्री कृष्ण के प्रति अपने मन में श्रद्धा और भक्ति रखें। दूसरी चीज नीचे दी गई रंगों के बारे में अच्छे से समझ कर आप अपने कपड़ों के लिए मनमुताबिक रंग का ड्रेस खरीद सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


गुलाबी रंग के वस्त्र
गुलाबी रंग प्रेम और सुख का प्रतीक है। इस रंग को शुक्र ग्रह से भी जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में अगर आप जन्माष्टमी के दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहनते हैं तो आपके जीवन में प्रेम और सुख-समृद्धि खिंची चली आती है।
विज्ञापन


लाल रंग के वस्त्र
जन्माष्टमी के त्योहार के लिए लाल रंग को बेहद शुभ माना जाता है। बहुत से ज्योतिषाचार्य लाल और पीले रंग के कपड़े को पहनने का सुझाव देते हैं। लाल रंग ऊर्जा और साहस का प्रतीक भी माना जाता है। लाल रंग को मंगल ग्रह से भी जोड़ कर देखा जाता है। ऐसे में इस साल कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार पर लाल रंग के कपड़े पहनते हैं तो आपके जीवन में भी अकूत उत्साह और ऊर्जा की वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीले रंग के वस्त्र
पीला रंग भगवान विष्णु का प्रिय रंग है, धर्मिक मान्यता के अनुसार, श्रीकृष्ण उन्हीं के अवतार हैं। ऐसे में अगर आप जन्माष्टमी के दिन पीले रंग के कपड़े पहनते हैं तो आपके जीवन में खुशियां और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही ऐसा करने भगवान कृष्ण की विशेष कृपा बनी रहती है।

सफेद रंग के वस्त्र
सफेद रंग शांति का प्रतीक है और इसे चंद्रमा से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में सफेद रंग के कपड़े पहने तो जीवन में अपने आप सुख-शांति और समृद्धि आने लगती है।

नीले रंग के वस्त्र
नीला रंग को सीधे तौर पर भगवान श्रीकृष्ण से जोड़कर देखा जाता है। धार्मिक मान्यातों के मुताबिक नीले रंग का कपड़ा पहनने से मानसिक शांति मिलती है, साथ ही जीवन के अन्य परिस्थितियों में भी संतुलन बना रहता है।


हरे रंग के वस्त्र
हरे रंग को हरियाली जोड़कर देखा जाता है। साथ ही हरे रंग को खुशहाली का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसे में जन्माष्टमी के दिन अगर आप हरे रंग का कपड़ा पहते हैं तो भगवान कृष्ण की कृपा भी हमेशा बनी रहती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed