फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Know the story of hanuman ji marriage

हनुमान जी का भी हुआ था विवाह फिर भी नहीं टूटा उनका ब्रह्मचर्य, जानें पौराणिक कथा

Sat, 01 May 2021 11:06 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 01 May 2021 11:06 AM IST
विज्ञापन
Know the story of hanuman ji marriage
हनुमान जी

भगवान हनुमान बाल ब्रह्मचारी हैं ये बात तो सभी जानते हैं, इसलिए सबको यही पता है कि हनुमान जी का विवाह नहीं हुआ था लेकिन क्या आप जानते हैं कि पौराणिक ग्रंथों में मिलने वाली कथा के अनुसार हनुमान जी का विवाह हुआ था परंतु फिर भी वे हमेशा ब्रह्मचारी रहे। हनुमान जी ने विशेष परिस्थिति के कारण यह विवाह किया था। तो चलिए जानते हैं कि हनुमान जी का विवाह किसके साथ हुआ था और क्यों।

विज्ञापन

Know the story of hanuman ji marriage
हनुमान जी

पौराणिक कथा के अनुसार हनुमान जी ने सूर्य देवता को अपना गुरु बनाया था और उन्होंने सूर्य देव से नौ विद्याएं प्राप्त करने का निश्चय किया था। सूर्य देवता ने नौ प्रमुख विद्याओं में से हनुमान जी को पांच विद्याएं सिखा दी लेकिन बाकी चार विद्याओं को सिखाने के समय एक बाधा उत्पन्न हो गई। हनुमान जी ने विवाह नहीं किया था परंतु उन विद्याओं को सीखने के लिए विवाहित होना आवश्यक था। तब हनुमानजी जी के गुरु सूर्य देव ने उनसे विवाह करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Know the story of hanuman ji marriage
हनुमान जी

अपने गुरु की आज्ञा से हनुमान ने विवाह करने का निश्चय कर लिया। हनुमान जी से विवाह के लिए किस कन्या का चयन किया जाए, जब यह समस्या सामने आई। तब सूर्य देव ने अपनी परम तेजस्वी पुत्री सुवर्चला से हनुमान को शादी करने का प्रस्ताव दिया।

 

जिसके बाद हनुमान जी और सुवर्चला का विवाह संपन्न हुआ। सुवर्चला परम तपस्वी थी। विवाह के पश्चात बाद सुवर्चला सदा के लिए तपस्या में लीन हो गई तो वहीं हनुमान जी भी अपनी बाकी चार विद्याओं के ज्ञान पर को प्राप्त करने में लग गए। इस प्रकार विवाहित होने के बाद भी हनुमान जी का ब्रह्मचर्य व्रत नहीं टूटा।

विज्ञापन

Know the story of hanuman ji marriage
हनुमान जी

आज भी तेलंगाना के खम्मम जिले में हनुमान जी का मंदिर बना हुआ है जहां हनुमान जी गृहस्थ रूप में अपनी पत्नी सुवर्चला के साथ विराजमान हैं। मान्यता है कि यहां दर्शन करने से वैवाहिक जीवन में आने वाली सभी समस्याओं का समाधान हो जाता है और दांपत्य जीवन सुखमय बनता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed