{"_id":"5df20b5c8ebc3e87e13be4d9","slug":"kharmas-2019-on-16-december-know-significance-of-kharmas","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kharmas 2019: खरमास में क्यों नहीं किए जाते हैं शुभ कार्य, क्या है वजह","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Kharmas 2019: खरमास में क्यों नहीं किए जाते हैं शुभ कार्य, क्या है वजह
Mon, 16 Dec 2019 10:59 AM IST
रुस्तम राणा
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Mon, 16 Dec 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
भगवान सूर्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिन्दू पंचांग के अनुसार 16 दिसंबर 2019 से खरमास प्रारंभ हो रहा है, जो अगले वर्ष 14 जनवरी 2020 तक रहेगा। खरमास के दौरान मांगलिक कार्य जैसे विवाह, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश एवं जनेऊ संस्कार आदि नहीं किए जाते हैं। दरअसल धार्मिक रूप से ये समय अपवित्र होता है। इसलिए इस समय मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं।
विज्ञापन
खरमास में क्यों नहीं होते हैं शुभ कार्य
खरमास में सूर्य धनु राशि में प्रवेश करता है और मकर संक्रांति तक इसी स्थिति में रहता है। मान्यता है कि सूर्य जब धनु राशि में होता है तो इस दौरान मांगलिक कार्य शुभ नहीं होते हैं। इस अवधि में सूर्य मलीन (अशुभ) हो जाता है। मलीन सूर्य के कारण इसे मलमास भी कहते हैं।
विज्ञापन
खरमास से जुड़ी पौराणिक कथा
पौराणिक कथा के अनुसार सूर्यदेव सात घोड़ों के रथ पर सवार होकर लगातार ब्रह्मांड की परिक्रमा करते रहते हैं। कहते हैं एक बार उनके घोड़े लगातार चलने और विश्राम न मिलने के कारण भूख-प्यास से बहुत थक गए थे। भगवान सूर्यदेव उन्हें एक तालाब के किनारे ले गए, लेकिन तभी उन्हें यह आभास हुआ कि अगर रथ रूका तो यह सृष्टि भी रुक जाएगी।
विज्ञापन
उधर तालाब के किनारे दो गधे भी मौजूद थे। ऐसे में सूर्य देव को एक उपाय सूझा। उन्होंने घोड़ों को आराम देने के लिए रथ में गधों को जोत लिया। इस स्थिति में सूर्य देव के रथ की गति धीमी हो गई, लेकिन रथ रुका नहीं। इसलिए इस समय सूर्य का तेज कम हो जाता है। इस समय ठंड भी अपने चर्म पर होती है।
खरमास में क्या करें
- शास्त्रों के अनुसार, खरमास की अवधि में भगवत गीता का पाठ करना शुभफलदायी होता है।
- इस अवधि में श्री राम जी की आराधना, कथा वाचन करना शुभ होता चाहिए।
- इस समय दान, पुण्य, जप और भगवान का ध्यान लगाने से कष्ट दूर हो जाते हैं।
- मलमास भगवान शिव की आराधना के लिए शुभ होता है।
- इस अवधि में भगवान विष्णु की पूजा भी करनी चाहिए।