फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   jyeshtha amavasya 2020 date and significance

Jyeshtha Amavasya 2020 Date: जानें कब है ज्येष्ठ अमावस्या, धार्मिक रूप से क्यों है ये तिथि इतनी खास

Wed, 13 May 2020 08:12 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 13 May 2020 08:12 AM IST
विज्ञापन
jyeshtha amavasya 2020 date and significance
अमावस्या पर पितरों को तर्पण करेते श्रद्धालु
Jyeshtha Amavasya 2020 Date: जानें कब है ज्येष्ठ अमावस्या, धार्मिक रूप से क्यों है ये तिथि इतनी खास: ज्येष्ठ अमावस्या 22 मई को है। यह तिथि धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस अमावस्या का संबंध शनि महाराज से भी। हिन्दू पंचांग की अमावस्या का देवता पितृ देव को माना गया है। इसलिए अमावस्या तिथि को पितरों को प्रसन्न करने के बाद देवताओं को प्रसन्न किया जाता है। आइए जानते हैं ज्येष्ठ अमावस्या क्यों है खास और क्या है इसका धार्मिक महत्व?
विज्ञापन

jyeshtha amavasya 2020 date and significance
शनि जयंती 2020 - फोटो : social media

इस अमावस्या को होती है शनि जयंती
ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि का जन्म हुआ था। धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से शनि का महत्वपूर्ण स्थान है। आस्था के दृष्टि से देखें तो शनि को देवता की संज्ञा दी गई है और ज्योतिष में इसे एक क्रूर ग्रह माना गया है। इस दिन मंदिरों में विशेष रूप से शनि-शांति के कर्म, अनुष्ठान, पूजा-पाठ और दान आदि से पितृ दोषों की शांति होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

jyeshtha amavasya 2020 date and significance
वट सावित्री व्रत 2019 - फोटो : गूगल

आज के दिन रखा जाता है वट सावित्री व्रत
अमावस्या के दिन किए जाने वाले अन्य पुण्य कार्यों के साथ इस दिन महिलाएं वट-सावित्री का व्रत भी करती हैं। यह हिन्दू धार्मिक संस्कृति का महत्वपूर्ण व्रत है। इस व्रत को विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु एवं सुखी जीवन के लिए रखती हैं। मान्यता है जो महिलाएं वट सावित्री व्रत का पालन सच्चे मन से करती हैं। उनके जीवनसाथी (पति) की आयु बढ़ती है। 

विज्ञापन

jyeshtha amavasya 2020 date and significance
अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

अमावस्या तिथि का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अमावस्या के दिन गंगा स्नान करना चाहिए। इस दिन गंगा स्नान करने का बहुत अधिक महत्व होता है। इस बार लॅाकडाउन की वजह से गंगा स्नान करना संभव नहीं है, इसलिए घर में सभी पवित्र तीर्थों का ध्यान करते हुए स्नान करें। अगर, आपके घर में गंगा जल है तो इस दिन स्नान करने वाले जल में थोड़ा सा गंगा जल मिला लें। 

jyeshtha amavasya 2020 date and significance
सावन अमावस्या - फोटो : amavasya

अमावस्या के दिन दान करने का बहुत अधिक महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान करने से बहुत अधिक लाभ मिलता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन दान करने से कई गुना फल मिलता है। अमावस्या के दिन अपनी क्षमता के अनुसार दान अवश्य करें।

jyeshtha amavasya 2020 date and significance
तर्पण - फोटो : अमर उजाला
अमावस्या के दिन अपने मन में पितरों की तृप्ति का संकल्प कर जल, अन्न का दान करना चाहिए। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed