फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   In Ujjain Mangalnath temple of mangal dosha nivaran

क्या आप भी हैं मंगली, फिर जरूर आएं इस मंदिर में, खुशहाल रहेगा वैवाहिक जीवन

Sat, 07 Dec 2019 12:56 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 07 Dec 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
In Ujjain Mangalnath temple of mangal dosha nivaran
mangal dosha

भारत में लाखों चमत्कारिक मंदिर हैं और जिनपर करोड़ों लोगों की आस्था है। इन्हीं मंदिरों में से एक ऐसा मंदिर है जहां मंगल दोष का निवारण होता है। इस मंदिर का नाम है - मंगल नाथ मंदिर। ये मंदिर महाकाल की नगरी उज्जैन में स्थित है। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ करवाने से कुंडली में मांगलिक दोष समाप्त होता है।

विज्ञापन

In Ujjain Mangalnath temple of mangal dosha nivaran
मंगलनाथ मंदिर उज्जैन - फोटो : सोशल मीडिया

मंगल दोष को लेकर मंदिर की मान्यता
उज्जैन स्थित मंगल नाथ मंदिर की मान्यता देश और विदेश में है। मान्यता के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में मांगलिक दोष होता है वे यहां आकर उसके उपाय हेतु पूजा-पाठ एवं कर्म- कांड करवाते हैं। मंगल ग्रह को समर्पित इस मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, उज्जैन नगरी को मंगल की जननी भी कहा जाता है। इसलिए यहां पर मंगल दोष से पीड़ित जातक अपने दोष के निवारण हेतु आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

In Ujjain Mangalnath temple of mangal dosha nivaran
कुंडली

कुंडली में मंगल दोष से होता क्या है
मंगल दोष के कारण विवाह में देरी और वैवाहिक जीवन में कई तरह की परेशानियां होती हैं। दरअसल, कुंडली में बनने वाला मंगल दोष मंगल ग्रह के कारण बनता है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल ग्रह लग्न, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें भाव में बैठा हो तो उस व्यक्ति की कुंडली में मंगल दोष बनता है। यह वैवाहिक जीवन के लिए परेशानी कारण बनता है।

विज्ञापन

In Ujjain Mangalnath temple of mangal dosha nivaran
मंगल के उपाय

ज्योतिष शास्त्र में मंगल दोष के उपाय
वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को क्रूर ग्रह माना गया है। इसी के कारण ही कुंडली में मंगल दोष पैदा होता है। अतः ज्योतिष में मंगल ग्रह की शांति के उपाय करने से कुंडली में मंगल दोष का प्रभाव कम हो जाता है। इसके लिए हनुमान जी की आराधना, बजरंग बाण, हनुमान चालीसा आदि के जाप तथा अन्य प्रकार के उपाय से मंगल दोष निष्प्रभावी होता है। 

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल दोष है तो उसे उज्जैन के मंगल नाथ मंदिर में अवश्य जाना चाहिए। मंगल नाथ के दर्शन और पूजा-पाठ करने से मंगल दोष से छुटकारा मिलता है और वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed