{"_id":"67f74fd642118d3c6a0f574a","slug":"if-these-5-things-are-kept-in-the-house-then-goddess-lakshmi-will-get-angry-know-the-vastu-tips-here-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vastu Tips: अगर घर में रखी हैं ये 5 चीजें तो रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी, वास्तु दोष के कारण हो सकती है धन हानि","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Vastu Tips: अगर घर में रखी हैं ये 5 चीजें तो रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी, वास्तु दोष के कारण हो सकती है धन हानि
Thu, 10 Apr 2025 10:28 AM IST
दीक्षा पाठक
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 10 Apr 2025 10:28 AM IST
सार
Vastu Dosh Ke Karan: आपके घर की कुछ चीजें भी हो सकती हैं, जो धन की देवी लक्ष्मी को प्रवेश ही नहीं करने दे रहीं। वास्तु शास्त्र के की मानें तो घर की कुछ वस्तुएं घर की सकारात्मक ऊर्जा को बिगाड़ देती हैं, जिससे सुख-समृद्धि का प्रवाह रुक जाता है। आइए जानें वो पांच चीजें।
विज्ञापन
घर से इन चीजों को तुरंत हटाएं
- फोटो : freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कभी सोचा है कि रोजाना नौकरी पर जाने के बाद और अच्छे पैसे कमाने के बाद भी घर की आर्थिक स्थिति मजबूत क्यों नहीं हो रही है और पैसा क्यों नहीं टिक रहा है। आपके खर्चे आमदनी से भी ज्यादा हो रहे हैं और आपको लग रहा है कि आखिर क्या वजह है कि घर में एक पैसा नहीं रुक रहा है। महंगाई के अलावा घर का वास्तु भी आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है। आपके घर की कुछ चीजें भी हो सकती हैं, जो धन की देवी लक्ष्मी को प्रवेश ही नहीं करने दे रहीं। वास्तु शास्त्र के की मानें तो घर की कुछ वस्तुएं घर की सकारात्मक ऊर्जा को बिगाड़ देती हैं, जिससे सुख-समृद्धि का प्रवाह रुक जाता है। आइए जानें वो पांच चीजें, जो अगर आपके घर में हैं और समय रहते इन चीजों को निकालकर बाहर फेंक दीजिए।
1. घर में पड़ी टूटी-फूटी चीजें
क्या आपके आपके घर में कोई टूटा हुआ बर्तन, शीशा, घड़ी या फर्नीचर तो नहीं रखा? ये चीजें सिर्फ खराब दिखने वाली नहीं होतीं, ये नकारात्मक ऊर्जा का अड्डा होती हैं। ऐसी चीजों को जल्द से जल्द घर से हटा दें। ये रुकावट, तनाव और धन की हानि का कारण बन सकती हैं।
2. बंद या बिगड़ी हुई घड़ी
आपके घर की घड़ी अगर बंद है या गलत समय दिखा रही है तो समझिए आपके जीवन की प्रगति पर भी ब्रेक लगा हुआ है। घर में हमेशा चालू और सही समय दिखाने वाली घड़ी होनी चाहिए। बंद घड़ियां ऊर्जा को ठहराने का संकेत देती हैं। बंद घड़ी का मतलब यह भी होता है कि आपका समय ठीक नहीं चल रहा है। इसलिए घर में इन चीजों का जरूर ध्यान रखें।
विज्ञापन
3. उदासी या तनाव झलकाती तस्वीरें हटा दें
दीवार पर लगी कोई रोते हुए बच्चे की तस्वीर, युद्ध का दृश्य या किसी थके-हारे व्यक्ति की छवि नकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करती है। इसलिए इस बात का खास ध्यान दें और दीवारों पर सकारात्मकता और समृद्धि दिखाने वाली तस्वीरें लगाएं। जैसे देवी लक्ष्मी, हंसते हुए बच्चे या प्राकृतिक सौंदर्य या फिर राधा- कृष्ण की तस्वीरें।
4. कांटेदार पौधे
कैक्टस जैसे कांटेदार पौधे देखने में तो मॉडर्न लग सकते हैं, लेकिन ये घर में टेंशन और आर्थिक अड़चनों को बढ़ावा देते हैं। घर में शुभता बढ़ाने वाले पौधे लगाएं। जैसे मनी प्लांट, बांस या तुलसी। ये न सिर्फ सुंदर हैं, बल्कि समृद्धि के प्रतीक भी हैं।
5. बिस्तर के नीचे रखा कबाड़
बिस्तर के नीचे पड़ा सामान जैसे पुराने जूते-चप्पल, बेकार का सामान या लोहे की चीजें ऊर्जा के बहाव को रोकती हैं। बिस्तर के नीचे खाली स्थान होना चाहिए या केवल साफ-सुथरे और उपयोगी वस्तुएं ही रखनी चाहिए।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।