फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Hanuman Jayanti 2025 chant these mantras of Maa Tulsi Know the date time and muhurat in Hindi

Hanuman Janmotsav: हनुमान जन्मोत्सव पर श्रीराम को करना है प्रसन्न, तो जरूर करें मां तुलसी के इन मंत्रों का जाप

Fri, 11 Apr 2025 05:00 PM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 11 Apr 2025 05:00 PM IST
सार

Hanuman Janmotsav 2025 Panchang: हनुमान जन्मोत्सव पर तुलसी माता के मंत्रों का श्रद्धा से जाप किया जाए, तो यह पूजा और भी प्रभावशाली बन जाती है। तुलसी की महिमा में कहा गया है कि जहां वे विराजती हैं, वहां स्वयं देवताओं का वास होता है। उनके दर्शन मात्र से ही सारे पाप नष्ट हो जाते हैं।

विज्ञापन
Hanuman Jayanti 2025 chant these mantras of Maa Tulsi Know the date time and muhurat in Hindi
हनुमान जयंती पर तुलसी के सामने करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : freepik.com

विस्तार

हनुमान जन्मोत्सव एक ऐसा पावन अवसर है जब आस्था और भक्ति की लहरें हर दिशा में उमड़ती हैं। इस दिन भक्तगण प्रभु हनुमान के चरणों में अपना मन समर्पित करते हैं, उनकी शक्ति, भक्ति और समर्पण को स्मरण करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस विशेष दिन पर मां तुलसी की साधना भी उतनी ही फलदायी मानी जाती है। तुलसी को श्री हरि विष्णु की प्रिय कहा गया है, श्रीराम के अवतार से सीधा संबंध रखती हैं। और जब श्रीराम प्रसन्न होते हैं, तो उनके परम भक्त हनुमान भी सहज ही कृपा बरसाते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर तुलसी जी से जुड़े इन मंत्रों का जाप करते हैं तो बजरंगबली की कृपा जरूर बरसेगी। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


हनुमान जन्मोत्सव पर होगी कृपा
 हनुमान जन्मोत्सव पर तुलसी माता के मंत्रों का श्रद्धा से जाप किया जाए, तो यह पूजा और भी प्रभावशाली बन जाती है। तुलसी की महिमा में कहा गया है कि जहां वे विराजती हैं, वहां स्वयं देवताओं का वास होता है। उनके दर्शन मात्र से ही सारे पाप नष्ट हो जाते हैं और जो उनकी पूजा करता है वह सौभाग्यशाली बनता है।
विज्ञापन


इन मंत्रों का जरूर करें जाप
 "त्वं वृन्दा तुलसि देवी, परमं पुण्यवत्तमा..." यह मंत्र इस बात की पुष्टि करते हैं कि तुलसी देवी न केवल पवित्रता की प्रतीक हैं, बल्कि उनके दर्शन भरे से ही व्यक्ति की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। दूसरा मंत्र है, "नमामि तुलसीं दिव्यां, सर्वसौभाग्यदायिनीम्..." यह मंत्र इस बात को दर्शाता है कि तुलसी माता की कृपा से सारे पाप मिटते हैं और जीवन में सौभाग्य का संचार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नान कर के जरूर करें इन मंत्रों का जाप
हनुमान जन्मोत्सव पर जब आप सुबह उठकर स्नान करके मन, वचन और कर्म से शुद्ध होकर तुलसी माता के सामने बैठते हैं, दीपक जलाते हैं और इन मंत्रों का उच्चारण करते हैं, तब आपके आसपास एक सकारात्मक वातावरण बन जाता है। मन में श्रीराम और हनुमान जी का ध्यान करते हुए जब आप तुलसी मंत्रों का जाप करते हैं, तब वह भक्ति एक नई ऊंचाई पर पहुंचती है।



 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed