फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Hanuman Jayanti 2020 Date know the power of hanumanji

Hanuman Jayanti 2020 : जानिए हनुमानजी को देवताओं से कौन-कौन मिले थे वरदान

Mon, 06 Apr 2020 02:51 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 06 Apr 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Jayanti 2020 Date know the power of hanumanji
hanuman

Hanuman Jayanti 2020 Date: हनुमान जी की पूजा सबसे सरल मानी गई है। हनुमान जी चुटकी भर सिंदूर से प्रसन्न हो जाते हैं। मान्यता है कि हनुमानजी आज भी इस धरती पर भ्रमण कर भक्तों की मनोकानाए पूरी करते हैं। बजरंगबली बहुत ही जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं। इन्हें संकटमोचक कहा जाता है यानी अगर आप किसी भी बड़ी मुसीबत में है तो सिर्फ हनुमानजी का नाम लेने से संकट कट जाता है। हनुमान भक्तों के लिए हनुमान जयंती का पर्व सबसे बड़ा दिन है। 08 अप्रैल को हनुमान जयंती है। इस दिन हनुमान जी विशेष पूजा करने से सभी तरह की बाधाएं दूर हो जाती हैं। शास्त्रों के अनुसार रुद्रावतार भगवान हनुमान के पास कई तरह शक्तियां और वरदान प्राप्त है। हनुमान जयंती के अवसर पर आइए जानते हैं कुछ खास बातें.....

विज्ञापन

 
सूर्य देव 
सूर्य देव ने भगवान हनुमान को अपने तेज का सौवां अंश दिया था। इस वरदान को प्राप्त करने के बाद हनुमान जी के सामने को अन्य वक्ता नहीं टिक सकता था।

धर्मराज यम
धर्मराज यम ने भी भगवान हनुमान को एक वरदान दिया जिसमें कहा गया था कि हनुमान जी को कभी भी यम का शिकार नहीं होना पड़ेगा।

कुबेर
कुबेर द्वारा भगवान हनुमान को कभी भी किसी युद्ध में परास्त नहीं किया जा सकता है उन्होने हनुमान को ऐसा वरदान दिया था। कुबेर हनुमान जी को गदा दिया था।

भगवान शंकर
भगवान शंकर ने अपने अंशावतार को किसी भी अस्त्र से न मरने का वरदान दिया था।

इंद्र 
इंद्र के प्रहार से बजरंगबली का नाम हनुमान पड़ा था। इंद्र और हनुमान जी से युद्ध के बाद इंद्र ने हनुमानजी को यह वरदान किया था कि उनके व्रज से हनुमानजी पर भविष्य में कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


विश्वकर्मा
देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा ने भी हनुमानजी को वरदान दिया था कि उनके द्वारा बनाए जितने भी शस्त्र हैं उन पर उसका कोई असर नहीं होगा।

 वरुण देव
 वरुण देव ने भगवान हनुमान को एक महत्वपूर्ण वरदान दिया था जिसमें दस लाख वर्ष की आयु हो जाने पर भी जल से मृत्यु नहीं हो सकेगी।

ब्रह्मा 
हनुमानजी को ब्रह्माजी ने दीर्घायु होने का वरदान दिया था। हनुमान जी अपनी इच्छानुसार कोई भी रूप धारण कर कहीं भी जा सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed