फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   hanuman jayanti 2019 facts about lord hanuman

Hanuman Jayanti 2019: हनुमानजी के जन्म से जुड़ी 10 कहानियां

Thu, 18 Apr 2019 01:37 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 18 Apr 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
hanuman jayanti 2019 facts about lord hanuman
hanuman jayanti 2019
हिंन्दू कैलेंडर के अनुसार चैत्र महीने की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जी जन्मोत्सव मनाया जाता है। आइए जानते हैं हनुमान के जन्म और उनके जीवन से जुड़ी हुई 10 कहानियां।
विज्ञापन


1- मान्यताओं के अनुसार हनुमानजी के जन्म का स्थान झारखंड के आंजन गांव में स्थिति एक गुफा में माना जाता है।

2- आंजन गांव में एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां भगवान हनुमान अपनी माता अंजना की गोद में बैठे दिखाई देते हैं।  

3 -मान्यता के अनुसार पवनदेव ने वानरराज केसरी की पत्नी अंजना के गर्भ में वीर्य प्रविष्ट कर दिया। इसके फलस्वरूप माता अंजना के गर्भ से श्री हनुमान का जन्म हुआ।
विज्ञापन


4- हनुमान जी और भीम भाई थे। कुंती को भीम भी पवन देव के आशीर्वाद से प्राप्त हुए थे इस कारण से दोनों भाई हुए।

5- हनुमान जी भगवान राम के अलावा माँ जगदम्बा के भी बहुत बड़े भक्त थे। हर मंदिर में जहां माता जगदम्बा की प्रतिमा होती है वहां पर बजरंगली की प्रतिमा भी जरूर होती है
विज्ञापन
विज्ञापन


6- जब हनुमान जी बाल्य अवस्था में थे तो उस दौरान उन्हें बहुत जोर की भूख लगी, तो उन्होंने सूर्य को लाल फल समझ कर निकल लिया था।

7- हनुमानजी ने रामायण वाल्मीकि से पहले ही लिख डाली थी जिसे बाद में उन्होंने समुद्र में फेंक दिया था।

8- ऐसी मान्यता है कि हनुमानजी आज भी जीवित है और कलयुग के समाप्ति तक इस पृथ्वी पर रहेगा।

9 - हनुमान जी को सभी ब्रह्मचारी के रूप में जानते हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका मकरध्वज नाम का एक बेटा भी था।

10 - हनुमान जी का विवाह भी हुआ था। दरअसल जब हनुमान जी सूर्यदेव से शिक्षा प्राप्त कर रहे थे तब एक विद्या को प्राप्त करने के लिए वैवाहिक होना जरूरी था। इस  शर्त को पूरा करने के लिए सूर्यदेव ने अपनी पुत्री का विवाह हनुमानजी से कर दिया था।

हनुमान जयंती पर नौकरी प्राप्ति, आर्थिक उन्नत्ति, राजनीतिक सफलता एवं शत्रुनाशक हनुमंत अनुष्ठान - 19 अप्रैल 2019 ,शुक्रवार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed