फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   good dream bad dream meaning

जानिए कब सपने दस दिनों के अंदर सच होते हैं

Fri, 07 Nov 2014 03:12 PM IST
Updated Fri, 07 Nov 2014 03:12 PM IST
विज्ञापन
good dream bad dream meaning

स्वप्न हमारी दबी हुई इच्छाओं का संकेत तो है ही। लेकिन शास्त्रों की सुने और मानें तो उनके अनुसार सपनों का संबंध सीधे आत्मा से भी है। कहते हैं कि आत्मचेतना उस समय देश और काल की सीमाओं से परे उठ कर भविष्य का संकेत भी करते हैं।

विज्ञापन


मान्यता है कि सूर्योदय से 72 मिनट पहले जो स्वप्न दिखाई देती वह दस दिन के अंदर होने वाली घटनाओं का आभास कराते हैं।

रात्रि के प्रथम प्रहर का स्वप्न एक वर्ष में, द्वितीय प्रहर का छः माह में, तृतीय प्रहर का स्वप्न तीन माह में और चतुर्थ प्रहर का स्वप्न एक माह में सही हो सकता है।

विज्ञापन

सपने देखकर नींद खुल जाए तो

good dream bad dream meaning

स्वप्न देखते हुए यदि एकाएक नींद टूट जाए और फिर नींद नहीं आए तो वह स्वप्न जरूर घटित होगा किन्तु यदि पुनः सो जाएं तो वह फलहीन हो जाएगा यदि बहुत अशुभ हो तो उसे अपने इष्ट मित्रों को जरूर बताएं इससे उसकी अशुभता कम हो जाती है, शुभ स्वप्न को गुप्त रखें तो अच्छा रहता है।

अधिकतर लोग जब विपत्ति में पड़ते हैं तो सपने में देखते हैं कि वह भाग नहीं पा रहे हैं, यह संकेत है कि कठिन चुनौतियां आने वाली हैं।

कुछ लोग अपने आपको हवा में उड़ते हुए देखते हैं यह आपकी तत्कालीन योजनाओं की सफलता का सूचक है नौकरी में हैं तो पदोन्नति का संकेत है। किन्तु उड़ते समय किसी पेड़ या बिजली के खंभों से टकराएं तो यह कड़े संघर्ष के बाद सफलता का सूचक है।

जब सपने में नग्न शरीर दिखे

good dream bad dream meaning

मृत्यु देखना, लाश देखना, पाखाना देखना, सांप के द्वारा डंसे जाना, सिंह देखना, हाथी-घोड़े के द्वारा पीछा किया जाना, स्वेत सर्प देखना इस तरह के स्वप्न विजयकारक माने गए हैं।

कुत्ता काटे, नग्न शरीर दिखे, ऊंचाई से गिर रहे हों, भैसें का झुण्ड देखना, सवारी करना दलदल में फंसना आदि अशुभ अथवा मानहानि कारक कहे गए है।

देवी देवताओं को देखना, तीर्थ यात्रा करना, दानपुण्य करना, दांत टूटना, नाखून काटना, मिठाई खाना, बाग-बगीचा देखना हराभरा मैदान देखना गुलदस्ता मिलना, टोपी या पगड़ी पहना, अतिशुभ सूचक संकेत हैं। अच्छे स्वप्नों को छुपाकर रखें और बुरे स्वप्नों को सबको बताएं अधिक बुरा स्वप्न हो तो पुनः सो जाएं।

पढ़ें, सपने में शनि देव ऐसे दिख जाएं तो हो जाएंगे मालामाल


पढ़ें, प्रेम संबंधी साप्ताहिक राशिफलः 7 से 13 नवंबर तक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed