फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Ganga Saptami 2021 ganga saptami ke upay

Ganga Saptami 2021: गंगा सप्तमी आज, धन पाने के लिए इस दिन जरूर करें ये चार उपाय

Tue, 18 May 2021 06:53 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 18 May 2021 06:53 AM IST
विज्ञापन
Ganga Saptami 2021 ganga saptami ke upay
गंगा सप्तमी 2021 - फोटो : अमर उजाला

Ganga Saptami 2021 Date: गंगा सप्तमी 18 मई 2021, मंगलवार को है। गंगा सप्तमी के दिन गंगा मैया के पूजन एवं स्नान से रिद्धि-सिद्धि, यश-सम्मान की प्राप्ति होती है एवं समस्त पापों का क्षय होता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा पूजन से ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम होते हैं। गंगा सप्तमी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। आप ये उपाय कर उन लाभों को प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

गंगा स्नान

गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर गंगा स्नान जरूर करें। हालांकि यह कोरोना काल चल रहा है। ऐसे में गंगा नदी में स्नान कर पाना संभव तो नहीं होगा। परंतु आप अपने घर पर नहाने के पानी में गंगाजल की कुछ बूंदे मिलाकर स्नान कर सकते हैं। इस उपाय से आपको मां गंगा से निरोगी काया का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मान्यता है कि गंगा मैया के पावन जल के छींटे मात्र शरीर पर पड़ने से जन्म-जन्मांतर के पाप दूर हो जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मां गंगा का करें स्मरण

स्नान के पश्चात् गंगा मां की पूजा करते समय एक कटोरी में गंगा जल लें। अब उस गंगा जल से भरी करोटी के समक्ष गाय के घी का दीपक जलाकर मां गंगा का स्मरण करें और अंत में मां गंगा की आरती गाकर प्रसाद बांटें। इस उपाय को करने से आपकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

विज्ञापन

दान-पुण्य के कार्य जरूर करें

गंगा सप्तमी के दिन दान-पुण्य के कार्यों का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस तिथि पर जरूरतमंद, गरीबों, असहाय और ब्राह्मणों को दान करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति है। आप इस दिन पंखा, शीतल जल आदि का दान कर सकते हैं। मान्यता है कि इस दिन किया गया दान कई जन्मों के पुण्य के रूप में मनुष्य को प्राप्त होता है।

भगवान शिव का करें जलाभिषेक

गंगा सप्तमी पर चांदी या स्टील के लोटे में गंगाजल भरकर उसमें पांच बेलपत्र डाल लें और इस जल से भगवान शिव का अभिषेक करें। चल चढ़ाते समय ओम् नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। इस उपाय को करने से आपको सौभाग्य की प्राप्ति होगी। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed