फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Ganesh Chaturthi Puja Niyam Do Not Offer These Things To Ganesh Ji Know Puja Niyam

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश जी को भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें, नाराज हो जाएंगे गजानन

Wed, 04 Sep 2024 03:12 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 04 Sep 2024 03:12 PM IST
सार

भगवान गणेश की पूजा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, अन्यथा भगवान नाराज भी हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि गणेश जी को पूजा में क्या चीजें अर्पित नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi Puja Niyam Do Not Offer These Things To  Ganesh Ji Know Puja Niyam
Ganesh Chaturthi - फोटो : freepik

विस्तार

Ganesh Ji Puja Niyam: हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य माना जाता है। किसी भी मंगल कार्य की शुरुआत से पहले गणेश जी की पूजा की जाती है। भगवान गणेश को कई सारे नामों से जाना जाता है, जैसे गणपति, मूषक नाथ, सिद्धि विनायक, गजानन और गणपति बप्पा। भगवान गणेश भक्तों के सारे कष्ट हर लेते हैं। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है, जिसका जश्न दस दिनों तक चलता है। 

विज्ञापन


इस साल 7 सितंबर 2024 को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी और अगले दस दिनों तक इस त्योहार को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान लोग गणेश जी की पूजा-अर्चना करके उनकी कृपा हासिल करते हैं। लेकिन उनकी पूजा में कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, अन्यथा भगवान नाराज भी हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि गणेश जी को पूजा में क्या चीजें अर्पित नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन


पूजा में भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें
शास्त्रों के अनुसार, भगवान गणेश की पूजा में कभी भी तुलसी के पत्ते नहीं चढ़ाने चाहिए। तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है और मां लक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी हैं। ऐसे मां लक्ष्मी गणेश जी के लिए माता समान हुईं। इसलिए गणेश जी के सामने तुलसी का अर्पण कभी नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके अलावा भगवान गणेश की पूजा में काले रंग की चीजें कभी भी शामिल नहीं करनी चाहिए। ऐसी चीजें यम की निशानी मानी गई हैं, और पूजा में इसका इस्तेमाल करना अशुभ माना जाता है। गणपति बप्पा के पूजन में केले के पत्ते भी अर्पण नहीं करने चाहिए। केले के पौधे में भगवान विष्णु का वास हो है।



पूजा की थाली में रखें ये सामान
भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए उन्हें मोदक अर्पित करें। मोदक उनके प्रिय हैं। पूजा की थाली में मोदक देखकर भगवान प्रसन्न होते हैं और आप पर उनका कृपा बनी रहती है। पूजा की थाली में आप दुर्वा घास, कच्ची हल्दी और पीला धागा भी शामिल कर सकते हैं। पूजा के बाद इस दुर्वा घास और कच्ची हल्दी को आप अपनी तिजोरी में रख दें। इससे आपको धन लाभ हो सकता है।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed