फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Ganesh chaturthi 2024 seven things to keep in ganesh pooja ganesh chaturthi puja samagri in hindi

Ganesh Chaturthi: गणेश पूजा में जरूर शामिल करें ये सात वस्तुएं, सफल होगी हर मनोकामना

Sat, 07 Sep 2024 10:17 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 07 Sep 2024 10:17 AM IST
सार

हमारे शास्त्रों में कुछ ऐसी वस्तुओं के बारे में बताया गया है, जिनके बिना भगवान गणेश की पूजे अधूरी मानी जाती है। वहीं अगर आप इन वस्तुओं को पूजा में शामिल करते हैं तो आपकी हर मनोकामना पूरी होती है।

विज्ञापन
Ganesh chaturthi 2024 seven things to keep in ganesh pooja ganesh chaturthi puja samagri in hindi
Ganesh Chaturthi - फोटो : freepik

विस्तार

Ganesh Chaturthi 2024: इस साल 7 सितंबर 2024 को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन लोग गणेश जी की आराधना करते हैं और  घरों में गणपति बप्पा को स्थापित करते हैं। यूं तो हर शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। लेकिन गणेश चतुर्थी पर पूरे देश में विशेष तौर पर बड़ी ही धूम-धाम से बप्पा जी की पूजा की जाती है। गणेश जी की पूजा करने से ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। लेकिन भगवान की पूजा सही नियम के साथ करना भी बहुत जरूरी है। इसलिए हमारे लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि गणेश भगवान की पूजा करने की विधि क्या है।

विज्ञापन


हमारे शास्त्रों में कुछ ऐसी वस्तुओं के बारे में बताया गया है, जिनके बिना भगवान गणेश की पूजे अधूरी मानी जाती है। वहीं अगर आप इन वस्तुओं को पूजा में शामिल करते हैं तो आपकी हर मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं कि गणेश चतुर्थी पर पूजा के लिए आपको किन-किन सामग्री की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन


गणेश पूजा में जरूर शामिल करें ये सामग्री
सबसे पहले तो आपको गणेश भगवान की एक प्रतिमा लानी है। लेकिन ध्यान रहे कि इसे कुछ दिनों में विसर्जित कर दिया जाएगा। इसलिए आप ईको-फ्रेंडली मूर्ति ला सकते हैं। ऐसा करने से विसर्जन के दौरान पर्यावरण को कोई नुकसान भी नहीं होगा और अपनी पूजा सफल मानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूर्ती स्थापना के लिए चौकी
भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना करने के लिए आपको एक चौकी या पाटा की आव्श्यक्ता होगी। कभी भी भगवान को जमीन पर नहीं रखना चाहिए क्योंकि उनका स्थान ऊपर है। प्रतिमा की स्थापना के लिए एक उचित और साफ-सुथरा स्थान चुने।

कलश और नारियल
पूजा के लिए आपको कलश और नारियल की भी जरूरत पड़ती है। पूजा के दौरान आपको मूर्ति के पास में कलश भी स्थापित करना है और इस कलश के ऊपर नारियल रखना है। साथ ही इसमें आम के पत्ते भी लगाएं।

लाल कपड़ा
भगवान की प्रतिमा की स्थापना के लिए आपको लाल कपड़े की भी जरूरत होगी। पूजा में लाल कपड़े का बहुत महत्व होता है। भगवान को स्थापित करते समय आपको इस लाल कपड़े को पहनाना भी है।


मूली के पत्ते
भगवान गणेश को विशेष रूप से मूली के पत्ते चढ़ाएं जाते हैं, जो उन्हें बहुत प्रिय है। मान्यता है कि मूली के पत्ते अर्पित करने से  बप्पा को प्रसन्न होते हैं।

पंचामृत और मोदक
भगवान गणेश को चढ़ाने के लिए पंचामृत और उनके प्रिय मोदक को भी सामग्री में शामिल करें।

अन्य सामग्री
इसके अलावा आपको फूल, माला, दीपक, कपूर, लोचन, पान के पत्ते, हल्दी, पीला कपड़ा, सुपाड़ी, दूर्वा घास, अगरबत्ती और रोली भी चढ़ानी है।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed