February 2021 festival dates: फरवरी में मौनी अमावस्या से लेकर जानिए सभी व्रत एवं त्योहारों की तारीख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरवरी माह में भी कई प्रमुख त्योहार और व्रत की तिथियां पड़ रही हैं। जिनके बारे में जानकारी होना आवश्यक है ताकि बिना किसी असमंजस की स्थिति के आप त्यौहार और व्रत कर सकें। 2021 में फरवरी माह की शुरूआत में शीतला षष्ठी पड़ रही है। 3 फरवरी शीतला षष्ठी पड़ रही है। इसके बाद से अन्य त्योहार और व्रत का आरंभ हो जाएगा। तो चलिए जानते हैं माह के शुरूआत से लेकर पूर्णिमा तक किस व्रत त्योहार की क्या तिथि है। यह है फरवरी माह के सभी त्योहारों और व्रतों की सूची
फरवरी माह में दो बड़े पर्व मौनी अमावस्या और माघी पूर्णिमा भी पड़ रही है। तो चलिए जानते हैं त्योहारों की पूरी सूची...
- शीतला षष्ठी 3 फरवरी 2021 दिन बुधवार
- अन्वष्टका श्राद्ध 5 फरवरी 2021 दिन शुक्रवार
- षट्तिला एकादशी 7 फरवरी 2021 दिन रविवार
- भौम प्रदोष व्रत 9 फरवरी 2021 दिन मंगलवार
- मासिक शिवरात्रि 10 फरवरी 2021 दिन बुधवार
- मौनी अमावस्या 11 फरवरी 2021 दिन गुरुवार
- माघ गुप्त नवरात्रि का आरंभ 12 फरवरी 2021 दिन शुक्रवार
- विनायक चतुर्थी 15 फरवरी 2021 दिन सोमवार
- बसंत पंचमी अबूझ मुहूर्त 16 फरवरी 2021 दिन मंगलवार
- अचला सप्तमी, शिवाजी जयंती 19 फरवरी 2021 दिन शुक्रवार
- भीष्म अष्टमी 20 फरवरी 2021 दिन शनिवार
- जया एकादशी व्रत तिथि 23 फरवरी 2021 दिन मंगलवार
- प्रदोष व्रत 24 फरवरी 2021 दिन बुधवार
- माघी पूर्णिमा 27 फरवरी 2021 दिन शनिवार
फरवरी माह खास होने वाला है, क्योंकि इस माह में दो पड़े पर्व, मौनी अमावस्या और माघी पूर्णिमा पड़ रहे हैं, ये दोनों ही तिथियां ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण मानी गई हैं। इन दोनों तिथियों पर दान और स्नान का विशेष महत्व माना गया है। इन दोनों ही तिथियों पर पवित्र स्थलों जैसे हरिद्वार, प्रयाग आदि स्थानों पर स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं। इसके अलावा फरवरी में बसंत पंचमी यानि मां सरस्वती का प्रकोटत्सव की तिथि भी पड़ रही है, यह तिथि विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है। इस दिन विद्यार्थियों को ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना करनी चाहिए।