फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   facts about varanasi kashi vishwanath temple and election lok sabha election 2019 importance

जानें क्या है चुनाव का काशी कनेक्शन, मोदी समेत कई आला नेता लगा चुके हैं इस दरबार में हाजिरी

Wed, 20 Mar 2019 01:36 PM IST
Madhukar Mishra धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Madhukar Mishra Updated Wed, 20 Mar 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
facts about varanasi kashi vishwanath temple and election lok sabha election 2019 importance
काशी विश्वनाथ मंदिर

लोकसभा के चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे चुनावी तापमान भी बढ़ता जा रहा है। देश की तमाम राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए तमाम तरह के वादों-इरादों के साथ चुनावी मैदान में उतर गई हैं। चुनावी प्रचार की इस मुकाबले में पार्टियां जहां एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं, वहीं जीत का आशीर्वाद लेने के लिए पार्टी के बड़े नेता मंदिर-मजार आदि में पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन


चुनावी महासंग्राम में देश की दो बड़ी पार्टियों भाजपा और कांग्रेस ने तो धार्मिक आस्था से जुड़े केंद्र को ही धुरी बनाकर अपनी सियासी लड़ाई लड़ने का मानो मन बना लिया है। हाल ही में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाबा विश्वनाथ में विधिवत पूजा करके जीत का आशीर्वाद मांगा था।  
विज्ञापन


महादेव से मांग रहे हैं जीत का आशीर्वाद 
कांग्रेस पार्टी भी लोहे से लोहे की काट निकालते हुए तीर्थ दर्शन करते हुए लोगों से अपने लिए समर्थन मांग रही है। कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी भी प्रयागराज, मिर्जापुर होते हुए आज वाराणसी के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन के लिए पहुंची हैं। कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए आज प्रियंका गांधी बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की राजनीति का शिव की नगरी काशी से गहरा नाता रहा है। यहां हर दिन तमाम लोग बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं। मान्यता है कि इस मंदिर से न सिर्फ मोक्ष का बल्कि राजनीतिक जीत का भी आशीर्वाद मिलता है। आइए महादेव के इस पावन धाम के बारे में विस्तार से जानते हैं — 

काशी विश्वनाथ मंदिर का महत्व

- काशी विश्वनाथ का मंदिर सभी 12 ज्योतिर्लिंगों में नौवां स्थान रखता है। 

- काशी नगरी का धार्मिक दृष्टि से बड़ा महत्व है। मान्यता है कि यह नगरी महादेव के त्रिशूल पर बसी है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इसे मोक्ष की नगरी माना जाता है। 

- काशी विश्वनाथ मंदिर के बारे में मान्यता है कि बाबा हर किसी की मुराद पूरी करते हैं। यही कारण है कि चुनाव में जीत के लिए देश के कोने-कोने से राजनीतिक हस्तियां यहां पर बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचती हैं। 

- बाबा विश्वनाथ के इस मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमर सिंह, लालू यादव, अमिताभ बच्चन जैसी कई बड़ी हस्तियां अपनी मनोकामना के अनुसार विशेष पूजा कर चुकी हैं। इसी क्रम में आज प्रियंका गांधी भी पहुंच रही हैं। 

- बाबा विश्वनाथ का इस मंदिर का निर्माण महारानी अहिल्या बाई होल्कर ने 1780 में करवाया गया था। इसके पश्चात् महाराजा रणजीत सिंह द्वारा 1853 में 1000 कि.ग्रा सोना मंदिर के निर्माण के लिए दान दिया था। 


- इस मंदिर में आदि शंकराचार्य, सन्त एकनाथ रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, महर्षि दयानंद, गोस्वामी तुलसीदास ने भी बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए थे। 

- मान्यता है कि प्रलय के दौरान इस पावन नगरी को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है, क्योंकि भगवान शंकर इसे अपने त्रिशूल पर धारण कर लेते हैं और सृष्टि काल आने पर इसे नीचे उतार देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed