फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Do donate these things in the temple happiness and prosperity will increase Know other Details inside

Donate Things In Mandir: मंदिर में जरूर करें इन चीजों का दान, घर में बढ़ेगी सुख-समृद्धि और होगी धनवर्षा

Sat, 26 Apr 2025 01:18 PM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 26 Apr 2025 01:18 PM IST
सार

Things to Donate in Mandir: आज की इस खबर में हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे मंदिर में दान करने से काफी पुण्य मिलता है और मान-सम्मान के साथ धन में भी वृद्धि होती है। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Do donate these things in the temple happiness and prosperity will increase Know other Details inside
मंदिर में इन चीजों का करें दान - फोटो : freepik.com

विस्तार

जब कोई सुबह-सुबह मंदिर जाकर पूजा करता है और फिर कोई काम करता है तो उसे काफी शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में मंदिर जाना काफी शुभ माना जाता है। यही नहीं,  मंदिर में दान करना हमारे धर्म और संस्कृति में बहुत शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि कुछ खास चीजें अगर श्रद्धा से मंदिर में अर्पित की जाएं, तो न केवल पुण्य मिलता है, बल्कि समाज में मान-सम्मान भी बढ़ता है। तो आज की इस खबर में हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे मंदिर में दान करने से काफी पुण्य मिलता है और मान-सम्मान के साथ धन में भी वृद्धि होती है। आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन


फूल-माला चढ़ाना
मंदिर में फूल और माला चढ़ाना सबसे सामान्य और पवित्र तरीका है अपनी भक्ति व्यक्त करने का। ताजे फूल भगवान को बहुत प्रिय होते हैं और इससे मन भी शुद्ध होता है। दीपक जलाना भी बहुत पुण्य का काम माना गया है। घी या तेल से दीपक जलाकर मंदिर में रोशनी फैलाता है। साथ ही यह भी मान्यता है कि ऐसा करने से आपके जीवन का अंधकार दूर हो जाता है।
विज्ञापन


अन्न का भी कर सकते हैं दान
 आप मंदिर में अन्न का भी दान कर सकते हैं। अन्न का दान, जैसे चावल, गेहूं या दाल, मंदिर में करना बहुत बड़ा पुण्य माना गया है। कहा भी गया है कि अन्नदान सबसे श्रेष्ठ दान होता है। इससे घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती। इसी तरह मंदिर में वस्त्र दान करना भी शुभ होता है। नए या साफ कपड़े दान करने से जरूरतमंदों की मदद होती है और इससे व्यक्ति का सामाजिक सम्मान बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा सामग्रियों का भी कर सकते हैं दान
मंदिर में अगरबत्ती, कपूर, चंदन, जल पात्र और पूजा की बाकी सामग्रियां दान करना भी अच्छा माना गया है। ये चीजें भगवान की पूजा में काम आती हैं और धार्मिक कार्यों में सहायता करती हैं। इसके अलावा, दानपात्र में अपनी श्रद्धा अनुसार कुछ धन डालना भी बहुत पुण्यदायी होता है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आर्थिक सुख-समृद्धि आती है।


मंदिर की कर सकते हैं साफ सफाई
बता दें कि केवल धन या सामान का ही नहीं, बल्कि अपने समय और श्रम का भी दान बहुत महत्वपूर्ण होता है। मंदिर की सफाई करना, पूजा में सहयोग करना या किसी धार्मिक आयोजन में अपनी सेवा देना भी एक महान दान है। इससे न केवल आत्मिक संतोष मिलता है बल्कि समाज में भी व्यक्ति का मान-सम्मान बढ़ता है।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed