{"_id":"617fa8d7fa0c075c203149bf","slug":"dhanteras-2021-must-buy-these-things-on-dhanteras-mata-lakshmi-pleased-and-dhanteras-shopping-muhurat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhanteras 2021: धनतेरस पर इन चीजों को खरीदने पर मां लक्ष्मी और कुबेर देवता होते हैं प्रसन्न","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Dhanteras 2021: धनतेरस पर इन चीजों को खरीदने पर मां लक्ष्मी और कुबेर देवता होते हैं प्रसन्न
Tue, 02 Nov 2021 07:19 AM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 02 Nov 2021 07:19 AM IST
सार
धनतेरस पर शुभ मुहूर्त के दौरान सोने-चांदी और अन्य कई तरह की चीजें खरीदी जाती है। ऐसा माना जाता है धनतेरस के दिन अगर कुछ चींजे खरीदकर घर लाई जाए तो धन की देवी माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन
Dhanteras 2021: पौराणिक मान्यताओं के इस दिन खरीदारी करना बहुत ही शुभ होता है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Dhanteras 2021: आज से पांच दिनों तक चलने वाले दीपावली का उत्सव आरंभ हो गया है। आज यानी 02 नवंबर को धनतेरस का त्योहार है। पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि पर भगवान धन्वंतरि प्रगट हुए थे। धनतेरस पर शुभ मुहूर्त के दौरान सोने-चांदी और अन्य कई तरह की चीजें खरीदी जाती है। ऐसा माना जाता है धनतेरस के दिन अगर कुछ चींजे खरीदकर घर लाई जाए तो धन की देवी माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं धनतेरस के दिन क्या खरीदने पर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव बना रहें।
1- सोने-चांदी के सिक्के
धनतेरस पर अगर सबसे ज्यादा किसी एक चीज को खरीदा जाता है तो वह है सोने-चांदी के सिक्कों पर बने लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर। मान्यता है कि धनतेरस के दिन जो भी सोने या चांदी से बने सिक्के या आभूषण खरीदता है आने वाले साल में उसके घर, कार्यस्थल और बिजनेस में खूब तरक्की होती है। दिवाली और धनतेरस पर सोने-चांदी के सिक्के खरीदने पर सुख-समृद्धि का आगमन होता है। दिवाली के दिन इन सिक्कों की मां लक्ष्मी के साथ पूजा करनी चाहिए और बाद में इसे अपनी तिजोरी में जरूर रखें।
2- झाड़ू खरीदें
धनतेरस पर झाड़ू खरीदकर घर लाने की मान्यता होती है। माना जाता है कि झाड़ू में मां लक्ष्मी का स्वरूप होता है। झाड़ू से घर और ऑफिस में साफ-सफाई की जाती है इससे घर से गंदगी और नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है। इसी कारण से धनतेरस के दिन झाड़ू को घर पर लाना शुभ माना जाता है। झाड़ू के साथ घर पर माता लक्ष्मी का प्रवेश हो जाता है।
विज्ञापन
3- धनिया
धनतेरस और दिवाली के दिन धनिया खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में इस दिन धनिया लाकर उसके कुछ बीज को पूजा में शामिल करने के बाद अपनी तिजोरी में रखें। इसके अलावा धनिया के
कुछ बीजों को अपने गमले में डाल दें। मान्यता है कि धनिया के बीज डालने पर अगर कुछ दिनों के बाद उसमें से पौधे निकल आए तो पूरे साल आपके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है।
4 - अक्षत
सभी तरह के पूजा और त्योहार में अक्षत को जरूर शामिल किया जाता है। शास्त्रों में अक्षत को बहुत ही शुभ और पवित्र अन्न माना गया है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा पाने के लिए अक्षत जरूर लाएं और पूजा के दौरान इसे इस्तेमाल कर घर के हर एक हिस्से में डाल दें। धनतेरस पर अक्षत लाने और उसके उपाय से घर में हमेशा पैसा, समृद्धि और संपन्नता में बढ़ोतरी होती है।
5- पीतल के बर्तन
धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन खरीदने से घर पर सुख-समृद्धि आती है। धनतेरस पर सोना-चांदी के अलावा पीतल के बर्तन लाना भी बहुत शुभ माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि प्रगट हुए थे और उनके दोनों हाथो में सोने-चांदी से भरा हुआ कलश था।
धनतेरस 2021 शुभ मुहूर्त
धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदने के लिए 02 नवंबर को सुबह 06 बजकर 34 मिनट से लेकर 11 बजकर 30 मिनट तक शुभ रहेगा। अगर धनतेरस के शाम के मुहूर्त की बात करें तो 06 बजकर 18 मिनट से रात के 10 बजे तक खरीदारी के लिए अच्छा समय रहेगा।