फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   dhanteras 2020 To get wealth and money fill these things in pots on Dhanteras

Dhanteras 2020: धनतेरस पर खरीदे गए बर्तनों को भूलकर भी न रखें खाली, दिवाली पर करें ये उपाय

Thu, 12 Nov 2020 06:18 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 12 Nov 2020 06:18 AM IST
विज्ञापन
dhanteras 2020 To get wealth and money fill these things in pots on Dhanteras
dhanteras 2020 - फोटो : pinterst

धनतेरस के दिन से ही दिवाली यानि सुख और समृद्धि देने वाला पर्व शुरु हो जाता है। कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार संपन्नता के साथ आरोग्यता भी प्रदान करता है। इस दिन देवताओं को चिकित्सक धनवंतरी देव की पूजा की जाती है। धर्म ग्रंथो में मिलने वाली पौराणिक कथाओं के अनुसार सुमद्रमंथन के समय धनत्रयोदशी के दिन भगवान धनवंतरी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस दिन नई चीजों और बर्तन खरीद कर लाने की परंपरा है। जानते हैं कि किस धातु के बर्तन खरीदना सबसे शुभ माना जाता है और किन चीजों को बर्तनों में भरने से बनी रहती है संपन्नता...

विज्ञापन

 

माना जाता है कि धनवंतरी भगवान जो अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे वह पीतल की धातु का था, इसलिए धनतेरस पर पीतल के बर्तन खरीदना बहुत ही शुभ रहता है। धनवंतरी भगवान को विष्णु जी का ही स्वरुप माना जाता है, इसलिए इस दिन पीले रंग की चीजें खरीदना चाहिए। इसके अलावा धनतेरस सोना, चांदी आदि भी खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीजों में तेरह गुना वृद्धि होती है। लेकिन धनतेरस वाले दिन लोहे के बर्तन व इससे बनीं चीजों की खरीददारी करने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

धनतेरस पर लाए गए बर्तनों को कभी खाली नहीं रखना चाहिए। धनतेरस पर लाए गए बर्तनों को खाली रखना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए बर्तनों को भरकर रखना चाहिए। भरे हुए बर्तनों की तरह घर के भंडार भी भरे रहते हैं। तो चलिए जानते हैं बर्तनों में क्या चीजे भरना रहती है शुभ

  • घर में लाए गए बर्तन में यदि आप तुरंत कोई चीज नहीं भर सकते हैं तो उसमें जल भरकर रख दें। इससे घर में समृद्धि आती है। 
  • घर में लाए बर्तनों में शक्कर भर कर रखें। 
  • चावलों को भी बर्तनों में भरना शुभ रहता है इससे घर में अन्न की कमी नहीं होती है। चावल भरकर रखने से भाग्य नें वृद्धि होती है।
  • बर्तनों में दूध, गुड़ और गेहूं भरकर रखने चाहिए। 
  • बर्तन में शहद भरकर रखना बहुत ही शुभ रहती है इससे परिवार के सदस्यों को बीच प्रेम बढ़ता है। 
  • इन सभी चीजों के अलावा बर्तन में कुछ सिक्के भी डालकर रखना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed