फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Chhath Puja Celebration in America US Chhath Puja

Chhath Puja: अमेरिका में महिलाओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर की छठी मैया की पूजा, परिवार के लिए की कामना

Mon, 20 Nov 2023 05:33 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 20 Nov 2023 05:33 AM IST
सार

अमेरिका के बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका और बिहार फाउंडेशन की यूएस टीम के तत्वाधान में अमेरिका में हर साल छठ का आयोजन किया जाता है।

विज्ञापन
Chhath Puja Celebration in America US Chhath Puja
अमेरिका में भी छठ पूजा। - फोटो : Social Media

विस्तार

आस्था का लोकपर्व छठ देश-विदेश में खुशी और उल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी माता की पूजा कर अपने परिवार और देश की कुशलता की कामना की। जिस भव्यता के साथ भारत के कोने-कोने में छठ मनाया गया, ठीक उसी भव्यता और उमंग के साथ सात समंदर दूर अमेरिका में भी महिलाओं ने छठ पूजा किया और भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर छठी मैया से आशीर्वाद मांगा। 
विज्ञापन


अमेरिकी मीडिया के अनुसार, न्यूजर्सी के मोनरो स्थित थॉमसन पार्क में छठ पूजा मनाई गई। इस दौरान अमेरिका में बसे भारतीयों ने भगवान सूर्य अर्घ्य दिया। अमेरिकी शहर एडिसन में 19 नवंबर की सुबह उगते को अर्घ्य दिया गया। भारतीय मूल के लगभग 2000 लोग उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाट पहुंचे थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में यह संगठन कराते हैं छठ का आयोजन
अमेरिका के बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका और बिहार फाउंडेशन की यूएस टीम के तत्वाधान में अमेरिका में हर साल छठ का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा, अमेरिका के सबसे बड़े भारतीय संगठन द फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) की भी महापर्व के आयोजन में बड़ी भूमिका रहती है। 

छठ पूजा का इतिहास 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पूजा की शुरुआत महाभारत काल से मानी जाती है। दौपदी और पांडवों ने छठ पूजा का व्रत रखा था। उन्होंने अपने राज्य को वापस पाने के लिए यह व्रत रखा था। जब पांडव सारा राजपाठ जुए में हार गए, तब द्रौपदी ने छठ व्रत रखा था। इस व्रत से उनकी मनोकामना पूरी हुई थी और पांडवों को सब कुछ वापस मिल गया, इसलिए छठ के मौके पर सूर्य की पूजा फलदायी माना जाता है।  इसके अलावा यदि नि: संतान महिलाएं यह पूजा करती हैं, तो उन्हें संतान की प्राप्ति होती है। इस बात बात का प्रमाण है कि छठ पूजा की शुरुआत बिहार के मुंगेर जिले से हुई थी। 


परिवार और संतान की लंबी उम्र की कामना 
इस दिन व्रत रखने वाले लोग अपने परिवार और बच्चों की लंबी उम्र की प्रार्थना करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से छठी माता व्रत करने वाले लोगों के परिवार और संतान को लंबी आयु और सुख समृद्धि का वरदान देती हैं

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed