{"_id":"655aa2613d67d9bdc604ec26","slug":"chhath-puja-celebration-in-america-us-chhath-puja-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhath Puja: अमेरिका में महिलाओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर की छठी मैया की पूजा, परिवार के लिए की कामना","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Chhath Puja: अमेरिका में महिलाओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर की छठी मैया की पूजा, परिवार के लिए की कामना
Mon, 20 Nov 2023 05:33 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: जलज मिश्रा
Updated Mon, 20 Nov 2023 05:33 AM IST
सार
अमेरिका के बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका और बिहार फाउंडेशन की यूएस टीम के तत्वाधान में अमेरिका में हर साल छठ का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
अमेरिका में भी छठ पूजा।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आस्था का लोकपर्व छठ देश-विदेश में खुशी और उल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी माता की पूजा कर अपने परिवार और देश की कुशलता की कामना की। जिस भव्यता के साथ भारत के कोने-कोने में छठ मनाया गया, ठीक उसी भव्यता और उमंग के साथ सात समंदर दूर अमेरिका में भी महिलाओं ने छठ पूजा किया और भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर छठी मैया से आशीर्वाद मांगा।
अमेरिकी मीडिया के अनुसार, न्यूजर्सी के मोनरो स्थित थॉमसन पार्क में छठ पूजा मनाई गई। इस दौरान अमेरिका में बसे भारतीयों ने भगवान सूर्य अर्घ्य दिया। अमेरिकी शहर एडिसन में 19 नवंबर की सुबह उगते को अर्घ्य दिया गया। भारतीय मूल के लगभग 2000 लोग उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाट पहुंचे थे।
विज्ञापन
अमेरिका में यह संगठन कराते हैं छठ का आयोजन
अमेरिका के बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका और बिहार फाउंडेशन की यूएस टीम के तत्वाधान में अमेरिका में हर साल छठ का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा, अमेरिका के सबसे बड़े भारतीय संगठन द फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) की भी महापर्व के आयोजन में बड़ी भूमिका रहती है।
छठ पूजा का इतिहास
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पूजा की शुरुआत महाभारत काल से मानी जाती है। दौपदी और पांडवों ने छठ पूजा का व्रत रखा था। उन्होंने अपने राज्य को वापस पाने के लिए यह व्रत रखा था। जब पांडव सारा राजपाठ जुए में हार गए, तब द्रौपदी ने छठ व्रत रखा था। इस व्रत से उनकी मनोकामना पूरी हुई थी और पांडवों को सब कुछ वापस मिल गया, इसलिए छठ के मौके पर सूर्य की पूजा फलदायी माना जाता है। इसके अलावा यदि नि: संतान महिलाएं यह पूजा करती हैं, तो उन्हें संतान की प्राप्ति होती है। इस बात बात का प्रमाण है कि छठ पूजा की शुरुआत बिहार के मुंगेर जिले से हुई थी।
परिवार और संतान की लंबी उम्र की कामना
इस दिन व्रत रखने वाले लोग अपने परिवार और बच्चों की लंबी उम्र की प्रार्थना करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से छठी माता व्रत करने वाले लोगों के परिवार और संतान को लंबी आयु और सुख समृद्धि का वरदान देती हैं

#WATCH | US: Hundreds of people of Indian origin from New Jersey and New York flocked to water fronts to celebrate Chhath Pooja at Papaianni Park, Edison, New Jersey.#ChhathPooja pic.twitter.com/4JsutMcFKb
— ANI (@ANI) November 19, 2023