फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   chaturthi ganesh kuber story

जब दुनिया के सबसे धनवान आदमी का अहंकार तोड़ा गणेश जी ने

Tue, 26 Aug 2014 02:53 PM IST
Updated Tue, 26 Aug 2014 02:53 PM IST
विज्ञापन
chaturthi ganesh kuber story

भगवान गणेश बुद्घि और ज्ञान के दाता माने जाते हैं क्योंकि इन्होंने हमेशा से ही अपनी बुद्घि का प्रयोग करके बड़े से बड़े संकट का हल निकाला है। अपनी बौद्घिक योग्यता के कारण ही गणेश प्रथम पूज्य भी बने और संसार के सबसे धनी माने जाने वाले कुबेर को माफी मांगने के लिए विवश कर दिया।

विज्ञापन


कुबेर के विषय में कथा यह है कि एक बार कुबेर अपने धन के भंडार को देखकर इतराने लगे। उन्होंने सोचा कि मैं इतना धनवान हूं यह लोगों को भी पता चलना चाहिए। इसके लिए कुबेर महाराज ने एक भव्य भोज का आयोजन किया।
विज्ञापन


कुबेर ने सोचा कि भगवान शिव मेरे आराध्य देवता हैं अगर वह इस भोज में आ जाएं तो मेरा मान और बढ़ जाएगा। यही सोचकर कुबेर कैलाश पहुंच गए।

तब गणेश जी ने दिखाया चमत्कार

chaturthi ganesh kuber story

कुबेर ने भगवान शिव और देवी पार्वती को प्रणाम करके उन्हें भोज में शामिल होने के लिए कहा। भगवान शिव कुबेर के मनोभाव को समझ गए और कुबेर के अहंकार को दूर करने की योजना बना ली। शिव जी ने कहा कि मैं तो भोज में शामिल नहीं हो पाऊंगा लेकिन मेरे छोटे पुत्र गणेश जी जरूर आएंगे।

भगवान गणेश नियत समय पर कुबेर के भोज में पहुंच गए। गणेश जी ने आते ही कहा कि मुझे तेज भूख लगी है जल्दी प्रबंध करो। कुबेर ने अपने धन का प्रदर्शन करने के लिए गणेश जी को सोने की थाल में भोजन परोस कर दिया। गणेश जी ने झट से भोजन खत्म कर दिया और भोजन की मांग करने लगे। इस तरह कुबेर भोजन परोसते जाते और गणेश जी तुरंत समाप्त कर देते।

हजारों लोगों के लिए बना भोजन गणेश जी ने खा लिया इसके बाद भी गणेश जी का पेट नहीं भरा। गणेश जी कुबेर की रसोई में पहुंच गए और जो कुछ भी रसोई में था उसे भी खा गए। इसके बाद जब गणेश जी ने कुबेर से और भोजन मांगा तो कुबेर क्षमा मांगने लगे। गणेश जी ने कहा जब तुम्हारे पास भोजन का प्रबंध नहीं था तब भोज के लिए बुलाया क्यों। कुबेर अपने व्यवहार पर लज्जित हुआ और उनका अहंकार चकनाचूर हो गया।

पढ़ें,यह है गणेश जी की जन्मपत्री, जानिए इसमें क्या है खास

पढ़ें,कमाई में बरकत चाहिए तो आजमाएं यह आसान उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed