फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   bhavishya puran katha ganesh ekdant

गणेश जी अपने हाथों में दांत क्यों रखते हैं, जानकर हैरान रह जाएंगे

Wed, 27 Aug 2014 01:07 PM IST
Updated Wed, 27 Aug 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
bhavishya puran katha ganesh ekdant

भगवान गणेश बुद्घिमान होने के साथ ही बचपन से ही बड़े नटखट थे। इन्हें बड़े भाई को सताना और उनके साथ खेलना बड़ा ही अच्छा लगता था। लेकिन इनका यही नटखटपन इनके लिए मुसीबत बन गया।

विज्ञापन


कुमार कार्तिक स्त्री पुरूष के अंग लक्षणों पर ग्रंथ (पामिस्ट्री) लिख रहे थे। कार्तिक ने अभी सिर्फ पुरूषों के अंग लक्षणों को ही लिखा था कि गणेश जी आकर लेखन में विघ्न डालने लगे।
विज्ञापन


कुमार कार्तिक ने गणेश जी को काफी समझाया लेकिन गणेश जी ने बड़े भाई की बात नहीं मानी। क्रोधित होकर कार्तिक ने गणेश जी की एक दांत तोड़ दी। इसके बाद तो गणेश जी भागे पिता महादेव के पास।
विज्ञापन
विज्ञापन


महादेव ने जब गणेश जी की एक टूटी हुई दांत देखी तो कार्तिक से इसका कारण पूछा। कार्तिक ने बताया कि वह अंग लक्षणों पर पुस्तक लिख रहे थे। गणेश जी के कारण स्त्रियों के अंग लक्षण वह नहीं लिख पाए, इसलिए गणेश जी की दांत तोड़ दी।

इसलिए गणेश जी रखते हैं हाथों में दांत

bhavishya puran katha ganesh ekdant

शिव जी ने कार्तिक से पूछा कि तुम पुरुषों के अंग लक्षणों के बारे में लिख चुके हो तो बताओ मेरे अंग लक्षण क्या कहते हैं। कार्तिक ने भगवान शिव से कहा कि आपके अंग लक्षण बताते हैं कि संसार आपको कपाली के रूप में जानेगा।

शिव जी इस बात से क्रोधित हो गए और कार्तिक द्वारा लिखे गए ग्रंथ के समुद्र में फेंक दिया। बाद में जब शिव जी का क्रोध शांत हुआ तब समुद्र से स्त्रियों के अंगल लक्षणों को लिखने के लिए कहा इसलिए पामिस्ट्री को शास्त्रों में समुद्रशास्त्र कहा जाता है।

इसके बाद भगवान शिव ने कार्तिक से कहा कि तुम गणेश जी के दांत वापस कर दो। कार्तिक ने गणेश जी को दांत वापस कर दिए लेकिन यह भी कहा कि यह दांत हमेशा अपने हाथों में रखना होगा।

अगर दांत को अपने से अलग करेंगे तो खुद ही भष्म हो जाएंगे। इस घटना के बाद से गणेश जी हमेशा अपने पास दांत रखने लगे यही कारण है कि गणेश जी कई मू्र्तियों और तस्वीरों में उन्हें हाथ में दांत लिए दिखाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed