फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   bhai dooj 2020 Know date of Bhai Dooj Tilak method and auspicious time

Bhai Dooj 2020: जानिए कब है भाई दूज, जानिए तिलक करने की विधि और शुभ मुहूर्त

Mon, 09 Nov 2020 12:59 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 09 Nov 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
bhai dooj 2020 Know date of Bhai Dooj Tilak method and auspicious time
Bhai Dooj 2020

रक्षाबंधन की तरह की भाईदूज का त्योहार भी भाई बहन के प्रेम और पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। भाई दूज का त्योहार दिवाली के दो दिन बाद कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस बार भाईदूज का त्योहार 16 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक करके उनकी उन्नति और लंबी आयु की कामना करती हैं। इस त्योहार की पौराणिक कथा यम और उनकी बहन यमुना से जुड़ी हुई है। कथा के अऩुसार यमुना के आदर-सत्कार से प्रसन्न होकर उन्होंने वरदान दिया था कि जो भी बहन इस दिन अपने भाई का तिलक करके उसे भोजन करवाएगी उसके भाई को किसी प्रकार से यम का भय नहीं रहेगा। इसलिए इस दिन बहनें अपने भाईयो का तिलक करके उनके मंगल जीवन की कामना करती है और भाई भी अपनी बहन के प्रति कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प करते हैं। जानते हैं तिलक करने की विधि और शुभ मुहूर्त...

विज्ञापन

भाई का तिलक करने की विधि

  • इस दिन यम अपनी बहन यमुना के घर भोजन करने गए थे, इसलिए जो बहने शादी-शुदा हैं उनके भाईयों को अपनी बहन के घर जाना चाहिए। कुंवारी लड़कियां घर पर ही भाई का तिलक करें।
  • इस दिन सबसे पहले भगवान गणेश का ध्यान करते हुए पूजा अवश्य करनी चाहिए।
  • भाई दूज पर तिलक करने के लिए पहले थाली तैयार करें उसमें रोली, अक्षत और गोला रखें तत्पश्चात भाई का तिलक करें और गोला भाई को दे दें। 
  • प्रेमपूर्वक अपने भाई को मनपसंद का भोजन करवाएं। उसके बाद भाईयों को भी अपनी बहन से आशीर्वाद लेना चाहिए और उन्हें भेंट स्वरुप कुछ देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई दूज शुभ मुहूर्त 
भाईदूज पर तिलक का समय  01:10 मिनट से 03:18 बजे तक रहेगा। यानि कुल मिलाकर  2 घंटा 8 मिनट की अवधि रहेगी। 
द्वितीया तिथि आरंभ :- 16 नवंबर 2020 को सुबह 07:06 बजे से। 
द्वितीया तिथि समापन :- 17 नवंबर 2020 को सुबह 03:56 बजे तक।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed