फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   bhadrapada mahina 2024 amazing fact about people born in this month in hindi disprj

विशेष गुण के धनी होते हैं भाद्रपद मास में जन्मे लोग, जानें इस माह में जन्मे लोगों की खूबियां

Tue, 20 Aug 2024 05:50 PM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 20 Aug 2024 05:50 PM IST
सार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भाद्रपद का महीना में जन्मे लोगों का स्वभाव काफी अनोखा होता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि भाद्रपद में जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है और इनकी क्या खूबियां होती हैं।
 

विज्ञापन
bhadrapada mahina 2024 amazing fact about people born in this month in hindi disprj
भाद्रपद मास - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाद्रपद का महीना हिंदू पंचांग का छठा महीना होता है, जो आमतौर पर अगस्त और सितंबर महीने के बीच आता है। भाद्रपद मास को भादो भी कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस महीने में जन्मे लोगों का स्वभाव काफी अनोखा होता है। इनका व्यक्तित्व कई रंगों से भरा होता है, जिसके कारण इन्हें समझना थोड़ा मुश्किल होता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि भाद्रपद में जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है और इनकी क्या खूबियां होती हैं।

विज्ञापन


बुद्धिमान होते हैं भादो में जन्में लोग
भाद्रपद मास में जन्मे लोग बहुत उदार स्वभाव के होते हैं और ऐसे लोग जुबान के बहुत पक्के होते हैं। ये अपने कर्तव्यों के प्रति काफी दृढ़ संकल्पित होते हैं साथ ही दूसरों की मदद के लिए भी हमेशा तैयार रहते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा होता है और अपनी बातों से आसपास के माहौल को काफी लाइट भी रखते हैं। ऐसे लोग समाज की भलाई के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। इस महीने में जन्मे लोगों को काफी बुद्धिमान भी माना जाते है साथ ही ऐसे लोग किसी भी काम को योजनाबद्ध तरीके से करना पसंद करते हैं, यही वजह है कि ऐसे लोग जीवन में सफल होते हैं। ऐसे लोगों को एक खासियत और होती है कि ये अपने पैसा बहुत सोच-समझकर खर्च करते हैं। ऐसे लोग फालतू खर्च करने से बचते हैं। इस वजह से उनकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती है और धन की कमी नहीं होती है।
विज्ञापन


भाद्रपद में जन्मे लोगों का स्वभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस मास में जन्मे लोगों में प्रतिनिधित्व की क्षमता काफी अच्छी होती है और ऐसे लोग ज्यादातर सिविल सर्विस में सफलता हासिल करते हैं। ये लोग बहुत बेबाकी के साथ दूसरों के सामने अपनी बातों को रखते हैं और लोगों से मिलने वाले अटेंशन को काफी एंजॉय करते हैं। ऐसे लोगों के साथ एक समस्या होती है कि कई बार स्पष्ट बोलने की आदत बोलने की आदत की वजह से ये लोग मुसीबत में आ जाते हैं। इस महीने में जन्में लोगों के पास एक कला और होती है ये लोग अपनी बात और तर्क को बहुत प्रभावित तरीके से रखते हैं, यही कारण है कि ऐसे लोग अपनी बात किसी से भी आसानी से मनवा लेते हैं। ये कोई भी बात को सीधे सीधे कहना पसंद नहीं करते, ये किसी भी बातों को काफी घुमा फिरा कर कहना पसंद करते हैं। इनकी बोलचाल से ही उनकी चतुराई साफ देखने को मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसा होगा वैवाहिक जीवन
इनके काफी दोस्त होते हैं और ये लोग दोस्तों की मदद के लिए हमेशा तैयार भी रहते हैं। हालांकि इनको गुस्सा भी बहुत आता है और कभी कभी इनको खुद पर कंट्रोल भी नहीं रहता। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, 22 वर्ष के बाद भाद्रपद मास में जन्मे लोगों का भाग्योदय होता है। इनका वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहता है और हर रिश्ते को पूरी तरह ईमानदारी से निभाते हैं। परिवार में सभी की जरूरतों को पूरा करते हैं और भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध रखते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed