फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   auspicious sagun of crow good sign

कौए का यह शगुन आपको धन और सुख से भर देता है

Wed, 06 Aug 2014 04:45 PM IST
Updated Wed, 06 Aug 2014 04:45 PM IST
विज्ञापन
auspicious sagun of crow good sign

कर्कश आवाज के कारण कौए को अपशुभ पक्षी माना जाता है। कौए को शास्त्रों में यम का दूत भी बताया गया है। माना जाता है कि कौआ यमलोक में जाकर पृथ्वीवासियों के विषय में यमराज को जानकारी देता है।

विज्ञापन


लेकिन शगुन शास्त्र के अनुसार कौआ यमराज को ही नहीं हम मनुष्यों को भी शुभ और अशुभ की सूचना देता है। जानिए कब क्या कहता है कौआ?


कौए का यह शगुन बताता है धन और सुख मिलने वाला है

auspicious sagun of crow good sign

शगुन शास्त्र के अनुसार सुबह के समय अगर आप कहीं जा रहे हैं और कोई कौआ उड़ता हुआ आकर पांव से स्पर्श कर जाए तो यह बड़ा की शुभ शगुन होता है। इससे जीवन में उन्नति मिलती है। धन का लाभ मिलता है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

कौए का ऐसा करना भी शुभ

auspicious sagun of crow good sign

दोपहर के बाद अगर कौआ किसी व्यक्ति के ऊपर मंडराने लगे तो यह अच्छा शगनु होता है। ऐसे में व्यक्ति को मान-सम्मान मिलता है। कहीं से भोजन का निमंत्रण मिलने की संभावना रहती है।

लेकिन कौआ सिर्फ शुभ शगुन ही नहीं अशुभ शगुन भी बताता है। जानिए कौए के कुछ अशुभ शगुन के बारे में।

विज्ञापन

तब सुख और सौभाग्य का नाश होता है

auspicious sagun of crow good sign

शगुन शास्त्र के अनुसार अगर कौआ उड़ते हुए पंजे से सिर का स्पर्श कर करे या सिर पर आकर बैठ जाए तो बड़ा अपशगुन होता है। माना जाता है कि व्यक्ति को मृत्यु तुल्य कष्ट प्राप्त होता है। यह भी माना जाता है कि ऐसे में सुख और सौभाग्य का नाश होता है।

तब शत्रु का भय रहता है

auspicious sagun of crow good sign

अगर कोई व्यक्ति कुछ खा रहा हो और कौआ खाने में से कुछ लेकर उड़ जाए तो यह अशुभ शगुन माना जाता है। मान्यता है कि ऐसे में व्यक्ति को अपने शत्रुओं से हार का सामना करना पड़ता है। ऐसे में भलाई यही है कि शत्रु के साथ समझौता कर लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed