Amalaki Ekadashi 2025: आमलकी एकादशी पर राशि के अनुसार करें दान, चमेकगा भाग्य और भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न
आमलकी एकादशी पर राशि के अनुसार दान करने पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है।
विस्तार
Amalaki Ekadashi 2025: 10 मार्च को आमलकी एकादशी है। वैदिक पंचांग के अनुसार हर वर्ष फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आमलकी एकादशी के रूप में मनाई जाती है। आमलकी एकादशी पर पूरे दिन व्रत रखते हुए भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के साथ आंवले के वृक्ष की विशेष रूप से पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी पर व्रत रखने और भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन की हर एक इच्छाएं पूरी होती है। व्यक्ति को सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है। इसके अलावा आमलकी एकादशी पर सभी राशि के जातकों को दान करने के भी विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि राशि अनुसार जो भी व्यक्ति दान करता है उसके ऊपर भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होने के साथ जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। आइए जानते हैं आमलकी एकादशी पर किस राशि के जातकों को क्या क्या दान करना लाभकारी रहेगा।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को आमलकी एकादशी पर अन्न का दान करना शुभ रहेगा। इससे जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं रहती और भगवान विष्णु की विशेष कृपा मिलती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को इस एकादशी पर चीनी का दान करना चाहिए। इस उपाय से वृषभ राशि के जातकों को चंद्रमा से जुड़े दोषों से मुक्ति मिलती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को गरीबों को धन का दान करना चाहिए। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है और आर्थिक जीवन में स्थिरता आती है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को चावल का दान करना शुभ रहेगा। इससे जीवन में मानसिक शांति आएगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को इस आमलकी एकादशी पर शहद का दान करना शुभ लाभकारी रहेगा। इससे करियर में ग्रोथ और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आमलकी एकादशी पर फल का दान करना चाहिए। इस उपाय से व्यक्ति की आर्थिक परेशानियों दूर होंगी।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को दूध का दान करना चाहिए। इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों लाल चीजों का दान करना चाहिए। इससे शादीशुदा जीवन में प्रेम बढ़ता है।
Amalaki Ekadashi 2025: आमलकी एकादशी कल,जानिए महत्व, पूजाविधि और इस दिन काशी में होली का रहस्य
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को आमलकी एकादशी पर केले का दान करना चाहिए। इसके कुंडली में गुरु मजबूत होता है और भाग्य का अच्छा साथ मिलता है।
मकर राशि
आमलकी एकादशी पर मकर राशि के जातकों को तिल का दान करना बहुत ही शुभ रहेगा।
कुंभ राशि
इस एकादशी पर कुंभ राशि के जातकों को गरीबों को धन का दान करना चाहिए। इससे जीवन में धन की कमी नहीं रहती है।
Holi 2025: जानें होली पर गुलरी माला चढ़ाने की परंपरा और इसका ज्योतिषीय महत्व
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आमलकी एकादशी पर पील कपड़ों का दान करना चाहिए। इससे कार्यों में सफलता मिलेगी।