{"_id":"67ce794d37413ded130e7576","slug":"amalaki-ekadashi-2025-do-6-remedies-for-blessing-of-lord-vishnu-and-importance-in-hindi-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आमलकी एकादशी पर करें ये 6 उपाय, मिलेगी सुख-समृद्धि और भगवान विष्णु की कृपा","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
आज आमलकी एकादशी पर करें ये 6 उपाय, मिलेगी सुख-समृद्धि और भगवान विष्णु की कृपा
Mon, 10 Mar 2025 11:08 AM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:08 AM IST
सार
Amalaki Ekadashi 2025: आमलकी एकादशी पर भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए कई उपायों को किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन किए गए उपाय से शुभ कार्य कई गुना फल देते हैं।
विज्ञापन
विस्तार
Amalaki Ekadashi 2025: फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी कहा जाता है। यह एकादशी विशेष रूप से भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष को समर्पित होती है। इस दिन व्रत और पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन किए गए शुभ कार्य कई गुना फल देते हैं। यदि आप भी इस दिन भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो इन उपायों को अपनाकर अपने जीवन में शुभता और सौभाग्य को आमंत्रित कर सकते हैं।
1. आंवले के वृक्ष की पूजा करें
आमलकी एकादशी का सीधा संबंध आंवले के वृक्ष से है। इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष फल मिलता है। यदि घर में आंवले का पेड़ नहीं है तो किसी मंदिर या बगीचे में जाकर पूजा कर सकते हैं। आंवले के वृक्ष की जड़ में जल अर्पित करें और हल्दी, अक्षत, पुष्प आदि अर्पित करें।
2. भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा
इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। भगवान विष्णु को पीले फूल, तुलसी दल और पंचामृत से स्नान कराकर पीले वस्त्र अर्पित करें। मां लक्ष्मी को कमल का फूल और खीर का भोग लगाएं। इसके बाद विष्णु सहस्रनाम या ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें।
विज्ञापन
आमलकी एकादशी पर व्रत रखना बहुत पुण्यकारी माना जाता है। इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु का ध्यान करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को दान करें। अन्न, वस्त्र, गुड़, आंवला और पीले फल का दान करने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है।
4. भगवान विष्णु को आंवले का भोग लगाएं
आमलकी एकादशी के दिन आंवले से बनी मिठाई या खीर भगवान विष्णु को अर्पित करें। आंवले का सेवन करना भी इस दिन शुभ माना जाता है। इसे खाने से स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है और यह आध्यात्मिक रूप से भी लाभकारी होता है।
5. पीले वस्त्र और दक्षिणावर्ती शंख का प्रयोग करें
आमलकी एकादशी के दिन पीले वस्त्र धारण करना और घर में दक्षिणावर्ती शंख रखना अत्यंत शुभ माना जाता है। पीला रंग भगवान विष्णु को प्रिय है और इसे समृद्धि तथा शुभता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें और इस जल को घर में छिड़कें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।
6. दीप दान करें
आमलकी एकादशी की रात को तुलसी के पास, आंवले के वृक्ष के नीचे और घर के मंदिर में दीप जलाना बहुत शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन
1. आंवले के वृक्ष की पूजा करें
आमलकी एकादशी का सीधा संबंध आंवले के वृक्ष से है। इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष फल मिलता है। यदि घर में आंवले का पेड़ नहीं है तो किसी मंदिर या बगीचे में जाकर पूजा कर सकते हैं। आंवले के वृक्ष की जड़ में जल अर्पित करें और हल्दी, अक्षत, पुष्प आदि अर्पित करें।
विज्ञापन
2. भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा
इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। भगवान विष्णु को पीले फूल, तुलसी दल और पंचामृत से स्नान कराकर पीले वस्त्र अर्पित करें। मां लक्ष्मी को कमल का फूल और खीर का भोग लगाएं। इसके बाद विष्णु सहस्रनाम या ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें।
विज्ञापन
Amalaki Ekadashi 2025: आमलकी एकादशी आज, जानिए महत्व, पूजाविधि और इस दिन काशी में होली का रहस्य
3. एकादशी व्रत रखें और सत्कर्म करेंआमलकी एकादशी पर व्रत रखना बहुत पुण्यकारी माना जाता है। इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु का ध्यान करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को दान करें। अन्न, वस्त्र, गुड़, आंवला और पीले फल का दान करने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है।