{"_id":"5c9c823ebdec2213fe5d2f39","slug":"according-to-shastra-husband-wife-myths","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुष्ठान में पति के बाईं ओर क्यों बैठती है पत्नी, शास्त्रों में बताया गया है इसका कारण","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
अनुष्ठान में पति के बाईं ओर क्यों बैठती है पत्नी, शास्त्रों में बताया गया है इसका कारण
Thu, 28 Mar 2019 01:44 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
Wedding Marriage
- फोटो : pixabay.com
हिन्दू धर्म के मुताबिक पूजा-पाठ, धार्मिक आयोजनों, संस्कार और विवाह में पत्नी को पति के बाई ओर बैठकर सभी तरह के अनुष्ठान करने की परंपरा होती है। शास्त्रों में पत्नी को वामंगी कहा गया है, जिसका मतलब होता है बाएं अंग का अधिकारी। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव के बाएं अंग से स्त्री की उत्पत्ति हुई है जिसका प्रतीक है शिव का अर्धनारीश्वर शरीर। आइए जानते हैं पत्नी को वामंगी कहे जाने के पीछे शास्त्रों में क्या कहा गया है।
विज्ञापन
शास्त्र कहता है
- शास्त्रों में कहा गया है कि स्त्री पुरुष की वामांगी होती है इसलिए सोते समय और सभा में, सिंदूरदान, द्विरागमन, आशीर्वाद ग्रहण करते समय और भोजन के समय स्त्री पति के बायीं ओर रहना चाहिए। इससे शुभ फल की प्राप्ति होती।
विज्ञापन
- वामांगी होने के बावजूद भी कुछ कामों में स्त्री को दायीं ओर रहने के बात शास्त्र कहता है। शास्त्रों में बताया गया है कि कन्यादान, विवाह, यज्ञकर्म, जातकर्म, नामकरण और अन्न प्राशन के समय पत्नी को पति के दायीं ओर बैठना चाहिए।
विज्ञापन
- पत्नी के पति के दाएं या बाएं बैठने संबंधी इस मान्यता के पीछे तर्क यह है कि जो कर्म संसारिक होते हैं उसमें पत्नी पति के बायीं ओर बैठती है। क्योंकि यह कर्म स्त्री प्रधान कर्म माने जाते हैं।
- यज्ञ, कन्यादान, विवाह यह सभी काम पारलौकिक माने जाते हैं और इन्हें पुरुष प्रधान माना गया है। इसलिए इन कर्मों में पत्नी के दायीं ओर बैठने के नियम हैं।