फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Why god Buddha born in India

भारतीय सैनिक की दरियादिली देखकर छलक जाएगी आंखें

Thu, 07 Jan 2016 03:17 PM IST
-बैजनाथ गुप्त वृजेंद्र
-बैजनाथ गुप्त वृजेंद्र Updated Thu, 07 Jan 2016 03:17 PM IST
विज्ञापन
Why god Buddha born in India

द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान राइफल की गोली एक जापानी सैनिक के कंधे में लगी, तो वह लड़खड़ाकर वहीं गिर पड़ा। निरंतर खून बहने के कारण कमजोरी बढ़ने लगी। वह जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहा था। एक भारतीय सैनिक की दृष्टि उस पर पड़ी, तो सुप्त मानवता जाग उठी।

विज्ञापन


पढ़ें, किस दिन बाल कटवाना धन के लिए फायदेमंद होता है
विज्ञापन


वह सोचने लगा कि अंतिम क्षणों में शत्रुता कैसी? दुख के समय सहायता करना तो प्रत्येक मानव का कर्तव्य होना चाहिए। वह उसके पास गया। उसका सिर अपनी गोद में रखकर एक गिलास में चाय निकालकर उसके मुंह से लगाते हुए कहा-मित्र! सैनिक कितने बहादुर होते हैं, यह तो तुमने युद्ध के मोर्चे पर देख ही लिया, अब प्यार से मेरे हाथों से चाय भी पी लो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें,  2016 का वार्षिक राशिफल, जानिए कैसा है यह साल आपके लिए


जापानी सैनिक के मन में प्रतिशोध की भावना जाग उठी। उसने जेब से चाकू निकाला और भोंक दिया। मरते हुए वह सैनिक नेकी का बदला ऐसे चुकाएगा, भारतीय जवान को इसका एहसास भी नहीं था। उसके हाथ से गिलास छूटा और वह खुद भी गिर पड़ा। उसके गिरते ही जापानी सैनिक भी दूसरी ओर लुढ़क गया। चाकू का घाव प्राणघातक न था। दो-तीन दिन बाद भारतीय सैनिक का घाव भरने लगा। एक दिन अस्पताल में उसने करवट बदली, तो तीसरे पलंग पर वही जापानी सैनिक दिखाई पड़ा।

भारतीय सैनिक जब चलने लायक हुआ, तो एक दिन वह चाय का प्याला लेकर जापानी सैनिक के पास जा पहुंचा और मुस्कराते हुए बोला, उस दिन आपको चाय पिलाने की इच्छा अधूरी रह गई थी। भगवान ने मेरी प्रार्थना सुन ली। आज आपको चाय पिलाते हुए बड़ी शांति मिल रही है। आत्मग्लानि ने जापानी सैनिक के प्रतिशोध को खत्म कर दिया था। रुंधे गले से उसने कहा, आज मैं समझ पाया कि भारत में भगवान बुद्ध का जन्म क्यों हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed