फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Where - where the stage fell, there - there bloom flower pollen

गजब! बिना नाव इस तरह कैसे पार कर गया वह नर्मदा नदी

Tue, 13 May 2014 07:33 PM IST
स्वामी अखंडानंद सरस्वती
स्वामी अखंडानंद सरस्वती Updated Tue, 13 May 2014 07:33 PM IST
विज्ञापन
Where - where the stage fell, there - there bloom flower pollen

आदि शंकर उस समय भारतवर्ष की यात्रा पर थे। यात्रा करते हुए वह नर्मदा तट पर स्थित ओंकारेश्वर के पास एक गांव में रुके। वहां एक स्नातक ने उनसे पूछा, प्रभो! मैं कौन-सी साधना करूं? आचार्य ने कहा, तुम तेज दौड़ो। दौड़ने से पहले निश्चित कर लो कि भगवान के लिए दौड़ रहे हो।

विज्ञापन


पढ़ें,प्रह्लाद की रक्षा नहीं, नृसिंह अवतार एक एक बड़ा कारण है यह
विज्ञापन


स्नातक ने फिर पूछा, क्या कोई साधना बैठकर की जानेवाली नहीं है? आचार्य ने कहा, बैठो और निश्चय रखो कि भगवान के लिए बैठे हो। स्नातक ने फिर कहा, जप-ध्यान भी कर सकते हैं? इस प्रश्न पर ध्यान दिए बिना नर्मदा के उस पार खड़े एक साधक को आचार्य ने संकेत से बुलाया। बहाव तेज था। नौका के सहारे ही आया जा सकता था। वह भी नाविक हो तभी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिष्य साधक गुरु का संकेत पाकर चल दिया। नदी के किनारे पहुंचने का भी उसे भान नहीं रहा। यहां तक कि उसने धारा भी नहीं देखी और नदी में पैर रख दिया। पर यह क्या! शिष्य ने जहां पांव रखा, वहां एक कमल खिल आया। उस कमल की ओर देखे बिना साधक ने गुरु की ओर देखते हुए अगला पग उठाया, तो वहां भी एक कमल खिल उठा।

पढ़ें, ऐसे पुरुषों के होते हैं कई स्त्रियों से संबंध

गुरु से वितर्क कर रहे स्नातक ने देखा कि उस शिष्य ने जितने भी पग उठाए और धारा में जहां-जहां रखे, वहां फूल निकल आए हैं। उन फूलों की ओर ध्यान दिए बिना वह गुरु के पास पहुंच गया। अब उस स्नातक के पास पूछने के लिए कुछ भी नहीं रह गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed