फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Way does not always work

सड़क पर चलते समय कभी इस काम की बात पर गौर नहीं किया होगा

Fri, 02 Jan 2015 11:06 PM IST
संकलित
संकलित Updated Fri, 02 Jan 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
Way does not always work

चौड़े रास्ते ने पास चलती पगडंडी से कहा, अरी पगडंडी, मेरे रहते तुम्हारा अस्तित्व मुझे अनावश्यक-सा जान पड़ता है। व्यर्थ ही तुम मेरे आगे-पीछे, जाल-सा बिछाए चलती हो! रास्ता ऐसा तंज अक्सर आसपास की संरचनाओं पर कसता रहता था। उसे खुद पर बड़ा गुरूर था। पगडंडी को यह भली-भांति पता था।

विज्ञापन


उसने भोलेपन से कहा, आप ठीक कहते हैं भैया। मगर मैं नहीं जानती कि तुम्हारे रहते लोग मुझ पर क्यों चलते हैं? पहले एक चला, फिर दूसरा और उसके बाद तीसरा... इस तरह मेरा जन्म ही अनायास हुआ है! मुझे अपने होने का कोई मतलब समझ में नहीं आता। पगडंडी यह कहकर चुप हो गई, जैसे उसने रास्ते की बात के आगे समर्पण कर दिया हो।
विज्ञापन


फिर भी रास्ते ने दर्प के साथ कहा, मुझे तो लोगों ने बड़े यत्न से बनाया है। मैं अनेक शहरों-गांवों को जोड़ता चला जाता हूं। आसपास के लोग भी गाहे-बगाहे मुझसे ही सरोकार रखते हैं। पता नहीं, तुम्हारी क्या उपयोगिता है? पगडंडी आश्चर्य से चौड़े रास्ते की बातें सुन रही थी। फिर उसने नम्रता से कहा, तुम सच कहते हो। मैं तो बहुत छोटी हूं!
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी एक भरी हुई यात्री गाड़ी रास्ते पर आई और रुक गई। सामने पड़ी छोटी पुलिया के एक तरफ बोर्ड लगा था कि भारी वाहन सावधान! पुलिया कमजोर है। यात्री-गाड़ी भरी हुई थी, इसलिए वह पुलिया पर से नहीं जा सकती थी। पूरी गाड़ी खाली करवाई गई। लोग पगडंडी पर चल पड़े। पगडंडी, पुलिया वाले सूखे नाले से जाकर, फिर उसी रास्ते से मिलती थी। पुलिया के उस पार खाली गाड़ी पहुंची, फिर यात्रियों को बैठाकर चल दी। यह दृश्य देख रहे रास्ते ने गहरा नि:श्वास छोड़ा, री, पगडंडी! आज मैं समझा, छोटी वस्तु भी वक्त आने पर मूल्यवान बन जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed