फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Vasu said the cow not tempt the mind

जब एक गाय ने बना दिया धनवान इंसान को गरीब

Fri, 07 Nov 2014 09:36 AM IST
योग वासिष्ठ
योग वासिष्ठ Updated Fri, 07 Nov 2014 09:36 AM IST
विज्ञापन
Vasu said the cow not tempt the mind

आठों वसु अपनी-अपनी पत्नियों के साथ पृथ्वी लोक पर निकले। कई तीर्थ और देवताओं के दर्शन करते हुए वे वसिष्ठ ऋषि के आश्रम में पहुंचे। वसिष्ठ का आश्रम उन दिनों तप, ज्ञान और साधना के लिए विख्यात था। वहां अलौकिक शांति छाई हुई थी। वसु और उनकी पत्नियां देर तक आश्रम की प्रत्येक वस्तु को देखती रहीं। आश्रम की यज्ञशाला, साधना-भवन और स्नातकों के निवास आदि सभी को स्वच्छ, सुसज्जित एवं सुव्यवस्थित देखकर उन्हें बड़ी प्रसन्नता हुई। बड़ी देर तक वसुगण ऋषियों के तप, ज्ञान, दर्शन और उनकी जीवन व्यवस्था पर चर्चा करते रहे और आह्लादित होते रहे।

विज्ञापन


पढ़ें,सपने में शनि देव ऐसे दिख जाएं तो हो जाएंगे मालामाल
विज्ञापन


इसी बीच वसु प्रभास एवं उनकी पत्नी आश्रम के उपवन की ओर निकल आए। वहां ऋषि की कामधेनु नंदिनी हरी घास चर रही थी। गाय की सुंदरता, भोली आकृति, धवल वर्ण को देखकर वे दंग रह गए। प्रभास की पत्नी तो उसे पाने के लिए व्याकुल हो उठीं। उन्होंने वसु प्रभास से कहा, स्वामी! नंदिनी की मृदुल दृष्टि ने मुझे विमोहित किया है। मुझे इस गाय में आसक्ति हो गई है। अतएव इसे अपने साथ ले चलिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, दातुन के इन फायदों को जानकर टूथब्रश करना छोड़ देंगे

प्रभास हंसकर बोले, देवी! औरों की प्यारी वस्तु को देखकर लोभ करना और उसे अनाधिकार पाने की चेष्टा करना पाप है। उस पाप के फल से मनुष्य तो मनुष्य, हम देवता भी नहीं बच सकते, क्योंकि ब्रह्मा जी ने कर्मों के अनुसार ही सृष्टि की रचना की है। हम अच्छे कर्मों से देवता हुए हैं।

बुराई पर चलने के लिए हमें विवश मत करो, अन्यथा कर्म-भोग का दंड हमें भी भुगतना पड़ेगा। फिर उन्होंने विश्वामित्र का उदाहरण दिया कि किस तरह राजा विश्वामित्र का मन नंदिनी को देखकर ललचाया था और परिणाम में राज-पाट आदि सब कुछ नष्ट हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed