फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   to get knowladge of god

ज्ञानी होते भी, तब बेकार हो जाता है आपका ज्ञान

Tue, 24 Dec 2013 12:15 PM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Tue, 24 Dec 2013 12:15 PM IST
विज्ञापन
to get knowladge of god

एक बार सत्संग के दौरान परम भागवत संत अखंडानंद सरस्वती ने अपने गुरु उड़िया बाबा से पूछा, महाराज, पंडित कौन है? उड़िया बाबा ने बताया, शास्त्र में कहा गया है- आत्मज्ञानं समारम्भस्तितिक्षा धर्म नित्यता। यमर्थात्राकर्षन्ति स वै पंडित उच्यते। अर्थात, जिन्हें अपने वास्तविक स्वरूप का ज्ञान है, जो धर्मानुसार जीवन जीते हैं, दुख सहन करते हैं और जो धन के लालच में सही रास्ते से नहीं भटकते, वे ही पंडित कहलाते हैं।

विज्ञापन


पढ़ें,राशि न कुंडली जन्मतिथि से जानिए 2014 का भविष्यफल
विज्ञापन


एक अन्य श्लोक कहते हुए उड़िया बाबा बताते हैं, जो ढंग से सोच-विचार कर काम करता है, किसी भी काम को अधूरा नहीं छोड़ता, समय का दुरुपयोग नहीं करता, जिसने इंद्रियों पर नियंत्रण कर लिया है, वही पंडित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, साप्ताहिक राशिफल: 23 दिसंबर से 29 दिसंबर तक

उपनिषद में ज्ञानी (पंडित) की परिभाषा में कहा गया है, सभी प्राणियों के अंदर समान आत्मा है, ऐसा अनुभव करनेवाला किसी भी प्रकार के भेदभाव से मुक्त-समदर्शी व्यक्ति ही सच्चा ज्ञानी है। इस अवस्था में पहुंचने पर ज्ञानी मनुष्य को आत्मा सर्वःभूतमय की अनुभूति होने लगती है।

स्वामी रामतीर्थ ने एक बार कहा था, जिसके हृदय में प्रेम नहीं है, संवेदना नहीं है, करुणा नहीं है, समदर्शी की भावना नहीं है और भगवान के प्रति भक्ति-भावना नहीं है, वह चाहे जितना बड़ा ज्ञानी-पंडित हो, उसका ज्ञान निर्रथक है। आत्मा-परमात्मा का ज्ञान रखनेवाला तथा सुख-दुख में सम रहनेवाला ही सच्चा पंडित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed