फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   There is no sign of foots on the way

शरीर वह नहीं, जिससे कभी प्यार किया था

Wed, 15 Oct 2014 11:01 AM IST
ओशो
ओशो Updated Wed, 15 Oct 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन
There is no sign of foots on the way

प्रसिद्ध दार्शनिक-लेखक कार्लाइल पचासी वर्ष तक जीवित रहे और अंत समय तक निरंतर लिखते रहे। अस्सी वर्ष की उम्र में उन्हें अचानक ख्याल आया कि वह बूढ़े हो गए हैं। और जो देह कभी अति सुंदर और स्वस्थ थी, वह अब जर्जर और ढीली हो गई थी। जीवन संध्या के लक्षण प्रकट होने लगे थे।

विज्ञापन


पढ़ें, खजुराहो को टक्कर देती है इन मंदिरों की मिथुन मूर्तियां


ऐसे बुढ़ापे के दौर की ही एक सुबह कार्लाइल स्नान के बाद जैसे ही शरीर को पोंछने लगे, तो देखा कि वह देह तो कभी की जा चुकी है, जिसे वह अपनी मान बैठे थे! शरीर तो बिलकुल ही बदल गया है। वह काया अब कहां है, जिससे उन्होंने प्रेम किया था? जिस पर उन्होंने गौरव किया था, उसकी जगह यह खंडहर ही शेष रह गया है। साथ ही एक अभिनव-बोध भी उनके भीतर अकुंरित होने लगा : 'शरीर वह नहीं है, लेकिन वह तो वही हैं। वह तो नहीं बदले हैं।'
विज्ञापन


उन्होंने स्वयं से ही पूछा था, ' फिर मैं कौन हूं?' यही प्रश्न सबको अपने से पूछना होता है। यही असली प्रश्न है। जो इसे नहीं पूछते, वे कुछ नहीं पूछते। और, जो पूछते नहीं, वे उत्तर कैसे पा सकेंगे? कार्लाइल ने सोचा, वह तो कतई नहीं हूं, जिसने पिछले पचास-साठ साल से काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें,क्या कहती है आपकी भाग्य रेखा, कैसे चमकेगी किस्मत


वह शरीर तो नहीं है, जिस पर लावण्य, स्फूर्ति, शक्ति और सौंदर्य छाया रहता था। कार्लाइल ने इस प्रश्न को बार-बार पूछा। और जब उत्तर मिला, तो एक नया ही कार्लाइल जन्म ले चुका था। इसके बाद कहते हैं कि कार्लाइल ने इतिहास को घटनाओं का ब्यौरा बताने के बजाय उसे प्रवृत्तियों की धारा के रूप में निरुपित किया।

वह जब मरने लगे, तो उनके एक मित्र ने पूछा कि क्या वह भावी पीढ़ियों के लिए कुछ कहना चाहते हैं। कार्लाइल ने कहा, पक्षी आकाश में यात्रा करते हैं, उन्हें वहां कोई पगडंडी नहीं मिलती। जो पगडंडियों पर चलते हैं, वह बंधे बंधाए मुकाम तक ही पहुंच पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed