फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   there are ups and downs in life

ये तीन बातें सीख लें तो यकीन मानिए आप धनवान, कामयाब और महान बन जाएंगे

Wed, 15 Jul 2015 07:48 AM IST
स्वामी विश्वानंद पुरी
स्वामी विश्वानंद पुरी Updated Wed, 15 Jul 2015 07:48 AM IST
विज्ञापन
there are ups and downs in life

बहुत समय पहले की बात है। सुदूर दक्षिण में प्रतापी राजा विजय वर्मन का राज्य था। राजा के तीन पुत्र थे। एक दिन राजा ने अपने पुत्रों को बुलाया और कहा, राज्य में नाशपाती का कोई वृक्ष नहीं है। तुम लोग चार-चार महीने के अंतराल से जाओ और इस वृक्ष का पता करो। देखकर आओ कि वह कैसा होता है?

विज्ञापन


पढ़ें, इस तरह प्रकट हुए सालासर में दाढ़ी मूंछों वाले बालाजी
विज्ञापन


तीनों राजकुमार बारी-बारी से गए और यथासमय वापस लौट आए। तीनों के लौट आने पर राजा ने उन्हें बुलाया और नाशपाती के पेड़ के बारे में बताने को कहा। पहला पुत्र बोला, पिताजी वह पेड़ तो टेढ़ा-मेढ़ा और सूखा हुआ था। दूसरे पुत्र ने उसे बीच में ही रोकते हुए कहा, नहीं-नहीं, वह तो हरा-भरा था। लेकिन उस पर एक भी फल नहीं लगा था। यह सुनकर तीसरे राजकुमार ने कहा, भैया, लगता है आप भी कोई गलत पेड़ देख आए हैं, क्योंकि मैंने सचमुच नाशपाती का पेड़ देखा। वह बहुत ही शानदार था और फलों से लदा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें,गुरु पहुंचे सिंह राशि में अगले 13 महीने किस राशि वालों को बनाएंगे धनवान


तीनों पुत्रों को विवाद करता देख राजा ने कहा, पुत्रो, आपस में बहस करने की जरूरत नहीं है। तुम तीनो ही वृक्ष का सही वर्णन कर रहे हो, लेकिन मैंने जान-बूझकर तुम तीनों को अलग-अलग मौसम में वृक्ष खोजने के लिए भेजा था।

यह सुनकर राजकुमार चौंक गए। उनकी जिज्ञासा भांपकर राजा ने कहा, यह तुम्हें तीन बातें सिखाने के लिए था। पहली बात, किसी भी चीज की पूरी जानकारी होने तक देखना-परखना चाहिए। दूसरी बात, हर मौसम एक-सा नहीं होता। जीवन में कभी किसी अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़े, तो धीरज बनाए रखना। और तीसरी बात, खुद को ही सही मानकर उस पर अड़े मत रहना। संशय की स्थिति में दूसरे से सलाह लेने में संकोच मत करना। यह संसार ज्ञान और अनुभवों से भरा पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed